ETV Bharat / city

सोमवार को दो इनामी नक्सली करेंगे आत्मसपर्मण, नक्सली सुरेश मुंडा और लोदरो लोहरा डालेंगे हथियार

author img

By

Published : Feb 27, 2022, 2:27 PM IST

Naxalites in jharkhand
झारखंड में नक्सली

झारखंड में नक्सलियों को लगातार झटका लग रहा है. 25 लाख के इनामी नक्सली विमल यादव के सरेंडर के बाद 10 लाख के इनामी नक्सली सुरेश मुंडा और नक्सली लोदरो लोहरा भी सरेंडर करेगा. दोनों नक्सली सोमवार को रांची में आईजी अभियान अमोल होमकर के सामने हथियार डालेंगे.

रांची: 25 लाख के इनामी नक्सली विमल यादव के आत्मसमर्पण के बाद झारखंड के दो और इनामी नक्सली सुरेश मुंडा और लोदरो लोहरा भी सरेंडर करेगा. दोनों नक्सली सोमवार को रांची में आईजी अभियान अमोल होमकर के सामने हथियार डालेंगे.

ये भी पढ़ें- बूढ़ापहाड़ का टॉप माओवादी कमांडर विमल यादव करेगा आत्मसमर्पण! संगठन ने कुछ दिनों पहले छीन लिया था हथियार

10 लाख का इनामी है सुरेश मुंडा
जानकारी के मुताबिक पौड़ाहाट के जोनल कमांडर सुरेश मुंडा और एरिया कमांडर लोदरो लोहरा रांची में सोमवार को आत्मसमपर्ण करेंगे. आत्म समपर्ण करने वाले सुरेश पर दस लाख का जबकि लोदरो पर दो लाख का ईनाम घोषित है. हालांकि दोनों उग्रवादियों के सरेंडर की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है. पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को ही दोनों का विधिवत सरेंडर कराया जाएगा. जानकारी के मुताबिक साल 2018 में लोदरो लोहरा की संपत्ति पुलिस ने जब्त की थी. सुरेश मुंडा के खिलाफ दो दर्जन जबकि लोदरो के खिलाफ तकरीबन एक दर्जन माओवादी कांड पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी के अलग अलग थानों में दर्ज हैं.

लगातार बैकफुट पर जा रहा संगठन
झारखंड में साल 2021 के बाद से ही नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को अपने आक्रमक रुख का बेहतरीन फायदा मिल रहा है. जनवरी 2021 से अबतक राज्य पुलिस के नक्सल अभियान में 455 नक्सली गिरफ्तार हुए, वहीं 25 का सरेंडर पुलिस ने विभिन्न जिलों में कराया, जबकि पुलिस मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए. राज्य पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने अब तक पोलित ब्यूरो सदस्य व एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस सेंट्रल कमेटी सदस्य शीला मरांडी, सैक सदस्य व 25 लाख के ईनामी प्रद्युम्न शर्मा, रीजनल कमेटी मेंबर व 15 लाख के ईनामी रमेश गंझू उर्फ आजाद समेत 28 बड़े नक्सलियो को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने दो रीजनल कमेटी मेंबर, चार जोनल कमांडर, 06 सबजोनल कमांडर, 10 एरिया कमांडर का सरेंडर कराया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.