TOP@11 AM: फिल्म जुग जुग जीओ स्क्रिप्ट चोरी मामले में सिविल कोर्ट में सुनवाई, जानें झारखंड की अब तक की 10 बड़ी खबरें

author img

By

Published : Jun 22, 2022, 10:57 AM IST

TOP@11 AM

झारखंड की बड़ी खबरें..राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार, झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू बनीं NDA उम्मीदवार, जानें- अब तक कितने राज्यपाल बने राष्ट्रपति?, मनरेगा घोटाला: निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और सीए सुमन के खिलाफ ईडी दायर करेगी चार्जशीट, JAC result 2022: मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी, दसवीं में 95.60 और 12वीं में 92.19 फीसदी बच्चे पास, ऐसी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें TOP@11 AM

  • राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में एलान किया गया. इससे पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक हुई.

  • झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू बनीं NDA उम्मीदवार, जानें- अब तक कितने राज्यपाल बने राष्ट्रपति?

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह यह जानने की उत्सुकता रहती है कि देश में कितने ऐसे राष्ट्रपति हुए हैं जो महामहीम बनने से पहले राज्यपाल रहे थे.

  • फिल्म जुग जुग जीओ स्क्रिप्ट चोरी मामले में सिविल कोर्ट में सुनवाई, दोनों पक्ष रख रहे हैं दलील

करण जौहर की फिल्म जुग जुग जीओ की स्क्रिप्ट चोरी मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है. AJC-3 मनोज चंद्र झा की अदालत में दोनों पक्षों की ओर से बहस चल रही है.

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में सत्याग्रह में शामिल होंगे झारखंड कांग्रेस के नेता, दिल्ली रवाना

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में सत्याग्रह में भाग लेने के लिए कांग्रेस के नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला सुबह की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए. कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाया.

  • मनरेगा घोटाला: निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और सीए सुमन के खिलाफ ईडी दायर करेगी चार्जशीट

पूजा सिंघल प्रकरण में इस महीने के अंत तक ईडी चार्जशीट दायर कर सकती है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, साल 2009-11 के बीच मनरेगा घोटाला से अर्जित पैसों की मनी लॉन्ड्रिंग हुई. ईडी के द्वारा निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, सीए सुमन सिंह, पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के साथ साथ डीएमओ रैंक के अफसरों पर भी चार्जशीट की जा सकती है.

  • President Election 2022: रघवुर दास की यशंवत सिन्हा से अपील, कहा- सर्वसम्मति से चुनाव के लिए नाम लें वापस

द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बधाईयों का सिलसिला जारी है. झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से अपना नाम वापस लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए चुना जा सके इसके लिए यशवंत सिन्हा अपना नाम वापस लेना चाहिए.

  • हेमंत कैबिनेट की बैठकः 43 प्रस्ताव पारित, ओल्ड पेंशन स्कीम को नहीं मिली मंजूरी

रांची में झारखंड में मंत्रालय में बैठक (cabinet meeting in jharkhand) हुई. मुख्मंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. लेकिन इस अहम बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम (Old pension scheme) पर मुहर नहीं लग पाई.

  • झारखंड में मैट्रिक रिजल्ट में स्टेट टाॅपर बना जमशेदपुर का अभिजीत, अभाव से उबरकर हासिल किया मुकाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा संचालित मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया. इस बार मैट्रिक में जमशेदपुर के अभिजीत शर्मा समेत छह परीक्षार्थी संयुक्त रूप से टॉपर हुए हैं. इसको लेकर पूरे शहर में खुशी का माहौल है.

  • JAC result 2022: मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी, दसवीं में 95.60 और 12वीं में 92.19 फीसदी बच्चे पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है. जैक रिजल्ट 2022 शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मौजूदगी में जैक अधिकारिक वेबसाइट http://jacresults.com पर जारी हुआ. इस साल मैट्रिक में 95.60 और इंटर साइंस में 92.19 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है.

  • महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे

शिवसेना से बगावत कर महाराष्ट्र की एमवीए सरकार को संकट में डालने वाले दर्जनभर से ज्यादा विधायकों को असम ले जाया गया है. बुधवार सुबह सभी बागी विधायक गुवाहाटी पहुंच गए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.