ETV Bharat / city

झारखंड आजः 13 जून की खबरें, जिन पर रहेगी सबकी नजर

author img

By

Published : Jun 13, 2020, 7:05 AM IST

Updated : Jun 13, 2020, 7:19 AM IST

todays top 10 news in jharkhand
13 जून की खबरें

झारखंड में आज की बड़ी खबरें. विशेष विमान से दुमका रवाना होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. बीआरओ में काम के लिए स्पेशल ट्रेन से उधमपुर जाएंगे करीब एक हजार मजदूर. पलामू में नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी की सिंडीकेट की होगी बैठक. पलामू डीसी करेंगे मनरेगा की समीक्षा.

झारखंड में आज क्या कुछ होने वाला है. उसपर ईटीवी भारत की है पैनी नजर...ईटीवी भारत आपको आज की 10 बड़ी खबरों से करा रहा रूबरू

13 जून की खबरें
  1. विशेष विमान से दुमका रवाना होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. शुक्रवार को टल गया था दौरा. लद्दाख जाने वाले श्रमिकों को करेंगे विदा
  2. बीआरओ में काम के लिए स्पेशल ट्रेन से उधमपुर जाएंगे करीब एक हजार मजदूर. जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी
  3. पलामू में नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी की सिंडीकेट की बैठक. पढ़ाई और परीक्षा को लेकर होगी चर्चा
  4. पलामू डीसी करेंगे मनरेगा की समीक्षा. श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने पर देंगे निर्देश
  5. हजारीबाग में मनरेगा में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक. डीसी लेंगे अधिकारियों से जानकारी
  6. हजारीबाग में विधायक जाएंगे जनता के बीच. प्रधानमंत्री के एक साल के कार्यकाल की बताएंगे उपलब्धियां
  7. जमशेदपुर के कई इलाकों में आज नहीं होगी जलापूर्ती. पाइप मरम्मती का चल रहा है कार्य
  8. आज मानसून की एंट्री. साहिबगंज और पूर्वी सिंहभूम के रास्ते झारखंड में करेगा प्रवेश
  9. देहरादून में आज आईएमए की पासिंग आउट परेड. 423 जेंटलमेंटल कैडेट्स होंगे शामिल. इस परेड में झारखंड के 4 कैडेट्स
  10. न्यूजीलैंड में आज से शुरू हो रहा सुपर रग्बी लीग. कोरोना के बीच दर्शकों की मौजूदगी में शुरू होने वाला पहला प्रोफेशनल स्पोर्ट्स इवेंट
Last Updated :Jun 13, 2020, 7:19 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.