ETV Bharat / city

सीएम जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का तीसरा चरण आज से, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल होगा कवर

author img

By

Published : Oct 14, 2019, 11:08 AM IST

मुख्यमंत्री की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा जारी है. आज से यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है. इस चरण में मुख्यमंत्री दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल करेंगे.

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा

रांचीः प्रदेश के संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल इलाकों को पूरी तरह कवर करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार से जोहार जन आशीर्वाद के तीसरे चरण में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल का दौरा करेंगे. सोमवार से शुरू होने वाली इस यात्रा में मुख्यमंत्री सबसे पहले हजारीबाग जाएंगे.

देखें पूरी खबर

मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को हजारीबाग, बरकट्ठा कवर करेंगे. वहीं 16 अक्टूबर को सीएम का कार्यक्रम धनबाद जिले के निरसा, सिंदरी और झरिया विधानसभा इलाके में होगा. वहीं 17 अक्टूबर को धनबाद और गिरिडीह के धनबाद, बाघमारा और टुंडी विधानसभा को कवर करेंगे. जबकि उसी क्रम में गांडेय विधानसभा में भी उन्हें लोगों से सीधा संवाद और जनसभा में हिस्सा लेना है.


20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जमुआ, कोडरमा और बरही विधानसभा कवर करेंगे. वहीं 21 अक्टूबर को चंदनकियारी, बोकारो, बेरमो और गोमिया, जबकि 22 अक्टूबर को मांडू और 23 अक्टूबर को गिरिडीह, बगोदर, राजधनवार विधानसभा इलाकों में जनसभाएं करेंगे और लोगों से सीधा संवाद करेंगे. सोमवार को मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे वह झारखंड पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वहां उन्हें आठ अलग-अलग कार्यक्रमों में उन्हें शिरकत करनी है उसके बाद सोमवार की शाम तक वह रांची लौट आएंगे.


Conclusion:इससे पहले मुख्यमंत्री संथाल परगना और कोल्हान का इलाका कवर कर चुके हैं। साथ ही पलामू प्रमंडल के 2 विधानसभा इलाकों में भी उनकी यात्रा हो चुकी है।

Intro:रांची। प्रदेश के संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल इलाकों को पूरी तरह कवर करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार से जोहार जन आशीर्वाद के तीसरे चरण में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल का दौरा करेंगे। सोमवार से शुरू होने वाली इस यात्रा में मुख्यमंत्री सबसे पहले हजारीबाग जाएंगे। 14 अक्टूबर को उन्हें हजारीबाग, बरकट्ठा कवर करना है। वहीं 16 अक्टूबर को सीएम का कार्यक्रम धनबाद जिले के निरसा, सिंदरी और झरिया विधानसभा इलाके में होगा। वहीं 17 अक्टूबर को धनबाद और गिरिडीह के धनबाद, बाघमारा और टुंडी विधानसभा को कवर करेंगे। जबकि उसी क्रम में गांडेय विधानसभा में भी उन्हें लोगों से सीधा संवाद और जनसभा में हिस्सा लेना है।


Body: 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जमुआ, कोडरमा और बरही विधानसभा कवर करेंगे। वहीं 21 अक्टूबर को चंदनक्यारी, बोकारो, बेरमो और गोमिया जबकि 22 अक्टूबर को मांडू और 23 अक्टूबर को गिरिडीह, बगोदर, राजधनवार विधानसभा इलाकों में जनसभाएं करेंगे और लोगों से सीधा संवाद करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे वह झारखंड पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां उन्हें आठ अलग-अलग कार्यक्रमों में उन्हें शिरकत करनी है उसके बाद सोमवार की शाम तक वह रांची लौट आएंगे।


Conclusion:इससे पहले मुख्यमंत्री संथाल परगना और कोल्हान का इलाका कवर कर चुके हैं। साथ ही पलामू प्रमंडल के 2 विधानसभा इलाकों में भी उनकी यात्रा हो चुकी है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.