ETV Bharat / city

रांचीः 12 सितंबर से रांची-मुरी होते हुए चलेगी सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

author img

By

Published : Sep 9, 2020, 7:43 PM IST

secunderabad-darbhanga vice versa train to start via ranchi , रांची-मुरी होते हुए चलेगी सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
फाइल फोटो

सिकंदराबाद से दरभंगा और दरभंगा से सिकंदराबाद के बीच सप्ताह में 2 दिन इस आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन रांची और मुरी होते हुए चलेगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा.

रांचीः यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए सिकंदराबाद से दरभंगा और दरभंगा से सिकंदराबाद के बीच सप्ताह में 2 दिन इस आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन रांची और मुरी होते हुए चलेगी. जिससे इस रूट के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा.

12 सितंबर से चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 07007, प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 12 सितंबर से चलेगी. सिकंदराबाद से 22:15 बजे प्रस्थान करेगी, काजीपेट आगमन 00:03 बजे और प्रस्थान 00:05 बजे, गोंदिया आगमन 09:30 बजे प्रस्थान 09:50 बजे, रायपुर आगमन 12:35 बजे प्रस्थान 12:40 बजे, बिलासपुर आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 17:45 बजे प्रस्थान 17:47 बजे, राउरकेला आगमन 19:10 बजे प्रस्थान 19:25 बजे, रांची आगमन 22:40 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, मुरी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:30 बजे, जसीडीह आगमन 07:05 बजे प्रस्थान 07:07 बजे और दरभंगा आगमन 13:40 बजे होगा.

और पढ़ें- झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर लगी मुहर, स्टेट कैबिनेट में 29 प्रस्तावों पर स्वीकृति

ट्रेन संख्या 07008, 15.09.2020 से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दरभंगा से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान करेगी, जिसका जसीडीह आगमन 13:07 बजे प्रस्थान 13:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:20 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, मुरी आगमन 19:38 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, रांची आगमन 20:55 बजे प्रस्थान 21:10 बजे, राउरकेला आगमन 00:30 बजे प्रस्थान 00:40 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 02:18 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, बिलासपुर आगमन 05:25 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, रायपुर आगमन 07:15 बजे प्रस्थान 07:20 बजे, काजीपेट आगमन 19:40 बजे प्रस्थान 19:41 बजे और सिकंदराबाद आगमन 22:10 बजे होगा. इस पूर्णता आरक्षित ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे जिनमें सामान यान के 02, सामान्य श्रेणी के 03, स्लीपर के 10, वातानुकूलित थ्री टियर के 04 और वातानुकूलित 02 टियर के 02 कोच होंगे.

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.