ETV Bharat / city

संगीता शरण बने रांची के जिला कल्याण पदाधिकारी, अधिकारियों का हुआ फेरबदल

author img

By

Published : Jul 29, 2020, 9:34 AM IST

झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. रांची का जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण को बनाया गया है.

Sangeeta Saran becomes District Welfare Officer of Ranchi
झारखंड सरकार

रांची: झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. संगीता शरण को एसीडीसी अतिरिक्त प्रभार सचिव टीसीडीसी और जिला कल्याण पदाधिकारी रांची के पद से जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. सुभाष कुमार को गढ़वा से स्थानांतरित करते हुए पलामू जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. वही गढ़वा के भी अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं.

ये भी देखें- पूरी तरह विलुप्त हो गया पलामू टाइगर रिजर्व से बाघ, पहली बार देश में यहीं से शुरू हुई थी गिनती

इस प्रकार झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 8 अधिकारियों का फेरबदल करते हुए आलोक प्रसाद को दुमका अनुमंडल के कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. आलोक रंजन को अनुमंडल सह कल्याण पदाधिकारी सदर रांची की बनाया गया. नीलम सरोज कुजूर को अनुमंडलीय कल्याण पदाधिकारी बरही हजारीबाग, अजय जेराल्ड मिंज को सिमडेगा के अनुमंडलीय कल्याण पदाधिकारी, अशिपित केरकेट्टा रामगढ़ अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी तो वहीं लक्ष्मण हरिजन को पश्चिम सिंहभूम के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.