ETV Bharat / city

रांची रेल मंडल ने जारी किया सर्कुलर, 2 अक्टूबर से इस्तेमाल हुई सिंगल यूज प्लास्टिक तो होगी सख्त कार्रवाई

author img

By

Published : Sep 18, 2019, 12:55 PM IST

इन दिनों देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है. तमाम बस अड्डों, सार्वजनिक क्षेत्रों में लोगों को प्लास्टिक नहीं यूज करने की नसीहत दी जा रही है. वहीं, रेल मंत्रालय द्वारा भी अपने तमाम रेल मंडलों को यह निर्देश जारी किया गया कि रेलवे स्टेशनों पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती से कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक नजर आई तो संबंधित यात्री और वेंडरों पर कार्रवाई की जाएगी. इसी कड़ी में रांची रेल मंडल में भी यह अभियान चलाया जा रहा है.

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ रेलवे का अभियान

रांची: रेल मंत्रालय के निर्देश के तहत देश भर के तमाम रेल मंडलों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर रांची रेल मंडल ने भी रांची और हटिया रेलवे स्टेशन के अलावा अपने तमाम स्टेशनों पर सिंगल न्यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया. डीआरएम नीरज अम्बष्ट ने अपने तमाम अधिकारियों के साथ रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर लोगों को प्लास्टिक नहीं यूज करने की नसीहत दी.

वीडियो में देखें पूरी खबर

इन दिनों देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है. तमाम बस अड्डों, सार्वजनिक क्षेत्रों में लोगों को प्लास्टिक नहीं यूज करने की नसीहत दी जा रही है. वहीं, रेल मंत्रालय द्वारा भी अपने तमाम रेल मंडलों को यह निर्देश जारी किया गया कि रेलवे स्टेशनों पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती से कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक नजर आई तो संबंधित यात्रियों और वेंडरों पर कार्रवाई की जाएगी. इसी कड़ी में रांची रेल मंडल में भी यह अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 3 लाख नकद सहित बैंकों के दस्तावेज बरामद

इसे लेकर लगातार जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है. रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर डीआरएम नीरज अम्बष्ट के नेतृत्व में विभाग के तमाम पदाधिकारियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान लोगों के बीच कपड़े और जूट के थैले भी बांटे गए.

Intro:रांची।

केंद्रीय रेल मंत्रालय के निर्देश के तहत देश भर के तमाम रेल मंडलों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है .इसी कड़ी में रांची रेल मंडल ने भी रांची रेलवे स्टेशन हटिया रेलवे स्टेशन के अलावे अपने तमाम रेलवे स्टेशनों पर सिंगल न्यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया. डीआरएम नीरज अम्बष्ट ने अपने तमाम अधिकारियों के साथ रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर लोगों को प्लास्टिक ना यूज़ करने का नसीहत देते नजर आए इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर कपड़े का थैले भी बांटे गए.


Body:इन दिनों देशभर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है. तमाम बस अड्डा ,सार्वजनिक क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को प्लास्टिक ना यूज़ करने का नसीहत दी जा रही है. वहीं रेल मंत्रालय द्वारा भी अपने तमाम रेल मंडलों को यह निर्देश जारी किया गया है .कि रेलवे स्टेशनों पर 2 अक्टूबर से कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक नजर आए तो संबंधित यात्रियों और वेंडरों पर कार्रवाई की जाए .इसी कड़ी में रांची रेल मंडल में भी यह अभियान चलाया जा रहा है. लगातार इसे लेकर जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है . रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर डीआरएम नीरज अम्बष्ट के नेतृत्व में विभाग के तमाम पदाधिकारियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया. इस अवसर पर एडीआरएम, रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग के वरीय अधिकारी नीरज कुमार, सीनियर डीसीएम अवनीश कुमार समेत रेल मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद दिखे .इस दौरान लोगों के बीच कपड़े और जूट के थैले भी बांटे गए. साथ ही लोगों को प्लास्टिक ना यूज़ करने को लेकर समझाया भी गया .वहीं एक संकल्प सभा का आयोजन कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने की बात भी कही गई.


Conclusion:इस अभियान का असर रांची रेलवे स्टेशन पर देखने को भी मिल रहा है .रांची रेलवे स्टेशन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया गया है. साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक और सामान्य प्लास्टिक भी नदारद दिख रही है .अब देखने वाली बात यह होगी कि यह अभियान आगे जाकर कितना रंग लाता है.


बाइट-नीरज अम्बष्ट, डीआरएम, रांची रेल मंडल।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.