ETV Bharat / city

झारखंड की बेटी इटली में लहराएगी परचम, आज वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पेश करेगी दावेदारी

author img

By

Published : Jul 8, 2019, 12:01 AM IST

3 से 14 जुलाई 2019 तक इटली के नपोली शहर में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 के लिए रांची विश्वविद्यालय डोरंडा की छात्रा प्रियंका केरकेट्टा का चयन अंतरराष्ट्रीय एथलीट में लंबी कूद के लिए हुआ है.

प्रियंका केरकेट्टा

I

रांची: 3 से 14 जुलाई तक इटली के नपोली शहर में आयोजित होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 के लिए रांची विश्वविद्यालय डोरंडा की छात्रा प्रियंका केरकेट्टा का चयन लंबी कूद में भाग लेने के लिए किया गया है. 8 जुलाई को भारतीय समय अनुसार रात 8:30 बजे प्रियंका दावेदारी पेश करेंगी. लंबी कूद महिला वर्ग के लिए विश्व भर से कुल 40 दावेदार हैं.

भारत से एक मात्र दावेदार
प्रियंका के लिए विश्व और सीनियर स्तर पर ये एक बड़ा टूर्नामेंट है. भारत की ओर से महिला लंबी कूद में प्रियंका एक मात्र दावेदार हैं. लोगों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें है. इससे पहले प्रियंका वियतनाम मे जूनियर स्तर पर जूनियर एशियन एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. प्रियंका को रांची विश्वविद्यालय के कुलपतिरमेश कुमार पांडेय ने शुभकामनाएं दी हैं.

Intro:वर्ल्ड यूनिवर्सिटी इटली लंबी कूद में प्रियंका सोमवार को करेगी दावेदारी पेश..

रांची।

3 से 14 जुलाई 2019 तक इटली के नपोली शहर में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 के लिए रांची विश्वविद्यालय की डोरंडा कालेज की पार्ट 2 की छात्रा अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका केरकेट्टा का चयन लंबी कूद में भाग लेने के लिए किया गया है.8 जुलाई 2019 को भारतीय समय अनुसार
रात 8:30 बजे दावेदारी पेश करेंगी गौरतलब है कि लंबी कूद महिला वर्ग में विश्व भर से कुल 40 दावेदार है.

Body:प्रियंका के लिए विश्व और सीनियर स्तर पर ये एक बड़ा टूर्नामेंट है. भारत की ओर से महिला लंबी कूद में एक मात्र दावेदार प्रियंका है .इनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है.
इससे पूर्व प्रियंका जूनियर स्तर पर जूनियर एशियन एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व वियतनाम में
कर चुकी है.
Conclusion:आगे प्रतिस्पर्धा को लेकर
खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी,खेल सचिव राहुल शर्मा,खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति
रमेश कुमार पांडेय ने शुभकामनाएं दी है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.