ETV Bharat / city

रांची में ईद से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

author img

By

Published : May 1, 2022, 11:01 PM IST

रांची में ईद से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और आमलोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. रांची पुलिस ने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया.

Eid in Ranchi
रांची में ईद से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

रांचीः ईद उल फितर के त्योहार को देखते हुए रांची पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ईद के त्योहार से पहले रविवार को रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च में रांची पुलिस के साथ साथ RAF की एक कंपनी भी शामिल हुई.

यह भी पढ़ेंःईद को लेकर अलर्ट पर पुलिस, रांची के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च में डीएसपी सिटी, डीएसपी कोतवाली सहित कई थाना प्रभारी शामिल थे. फ्लैग मार्च में शामिल रांची पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. डीएसपी ने कहा कि ईद के त्योहार को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. खासकर, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

ईद को लेकर शहर और आसपास के इलाकों के धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस बल के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. इसके साथ ही रांची पुलिस ने एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. कंट्रोल रूप में शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.