ETV Bharat / city

विधानसभा चुनाव 2019: रांची विधानसभा क्षेत्र की जनता ने ईटीवी भारत को गिनाईं समस्याएं, कहा-नहीं ध्यान देते विधायक

author img

By

Published : Oct 14, 2019, 10:27 PM IST

झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है. इसको लेकर रांची विधानसभा क्षेत्र में ईटीवी भारत ने ग्राउंड जीरो पर लोगों से उनकी समस्याओं को जाना. जनता का कहना है कि क्षेत्र में समस्याओं को लेकर विधायक सीपी सिंह ध्यान नहीं देते हैं.

ईटीवी भारत को समस्याएं गिनाती रांची विधानसभा क्षेत्र की जनता

रांची: राजधानी के किशोरगंज से सटे चूना भट्ठा इलाके में लोग रोजाना लगने वाले भीषण जाम से बेहद परेशान हैं. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों और मौजूदा विधायक सीपी सिंह से गुहार लगाई, लेकिन जनता की सुध किसी ने भी लेना जरूरी नहीं समझा. अब आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में स्थानीय जनता ने ईटीवी भारत से ग्राउंड जीरो पर अपनी समस्याओं को साझा किया है.

ईटीवी भारत को समस्याएं गिनाती रांची विधानसभा क्षेत्र की जनता

कथित तौर पर बीजेपी का गढ़ समझे जाने वाले इस इलाके के लोग लगातार मौजूदा विधायक सीपी सिंह के समर्थन में रहे हैं. इसके बावजूद लोगों की समस्याएं कमोबेश जस की तस हैं. वार्ड पार्षद का कई बार चुनाव लड़ चुके जगदीश वर्मा कहते हैं कि बिहार की तर्ज पर यहां भी फ्लाईओवर बनना चाहिए. वहीं, विजय कुमार प्रजापति का मानना है कि सुबह 9 से 10 बजे के बीच होने वाले यातायात को नियंत्रित करने के लिए फ्लाईओवर बहुत जरूरी है. इसके साथ ही 60 वर्षीय सुरेश गोप की मानें, तो सड़कें बनी हैं, पानी की व्यवस्था भी हुई, लेकिन सड़कें चौड़ी होना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें- जानिए, क्यों आया रघुवर सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को गुस्सा

वहीं, इलाके में पानी, बिजली और सफाई की व्यवस्था से भी लोग संतुष्ट नहीं दिखे. उनका साफ कहना है कि नगर निगम की गाड़ियां आती हैं. इसके बावजूद अंदर की गलियों में गंदगी का अंबार लगा रहता है. दरअसल, वार्ड नंबर 28 का यह इलाका छोटे और मंझोले व्यापारियों का एक केंद्र है. साथ ही राजधानी रांची के पुराने बाशिंदों का गढ़ भी है. लगभग 20 हजार की आबादी वाले इस इलाके में एक तरफ ओबीसी और अनुसूचित जनजाति की आबादी है, तो दूसरी तरफ इसके सीमावर्ती इलाकों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी रहते हैं.

Intro:इससे जुड़ा वीडियो लाइव व्यू से गया है

रांची। लगभग 19 साल पहले अलग झारखंड राज्य बनने के बाद राजधानी के लोगों की समस्याएं और भी बढ़ती जा रही हैं। राजधानी के घनी आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों का साफ कहना है कि यहां भी बिहार की तर्ज पर फ्लाईओवर का निर्माण बहुत जरूरी है। ऐसा ही एक इलाका है राजधानी के वीआईपी हरमू रोड से लगभग आधा किलोमीटर अंदर जहां मिश्रित आबादी के लोग रहते हैं। महज एक सड़क क्रॉस करने में उन्हें आधा घंटा से 45 मिनट सिर्फ इसलिए लगता है क्योंकि एक तरफ आबादी का पूरा जोर रहता है वहीं दूसरी तरफ सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। दरअसल यह इलाका है राजधानी किशोरगंज से सटे चूना भट्ठा का।


Body:हैरत की बात यह है कि कथित तौर पर बीजेपी का गढ़ समझा जाने वाला इलाके के लोग लगातार मौजूदा विधायक सीपी सिंह के समर्थन में रहा है। बावजूद इसके लोगों की समस्याएं जस की तस हैं। वार्ड पार्षद का कई बार चुनाव लड़ चुके जगदीश वर्मा कहते हैं कि बिहार की तर्ज पर यहां भी फ्लाईओवर बनना चाहिए। वही विजय कुमार प्रजापति का मानना है कि सुबह 9 से 10 बजे आबादी का जो शहर के दूसरी तरफ जाने के लिए रहता है। उस पर नियंत्रण के लिए फ्लाईओवर बहुत जरूरी है वहीं 60 वर्षीय सुरेश गोप की माने तो सड़कें बनी है पानी की व्यवस्था भी हुई है लेकिन सड़कें चौड़ी होना बहुत जरूरी है। साथ ही इलाके में पानी बिजली और सफाई की व्यवस्था सभी लोग संतुष्ट नहीं दिखे। उनका साफ कहना है कि नगर निगम की गाड़ियां आती हैं बावजूद उसके अंदर की गलियों में गंदगी का अंबार लगा रहता है


Conclusion:दरअसल वार्ड नंबर 28 का यह इलाका छोटे और मँझोले व्यापारियों का एक केंद्र है। साथ ही राजधानी रांची के पुराने बाशिंदों का गढ़ भी है। लगभग 20,000 की आबादी वाले इस इलाके में एक तरफ ओबीसी और अनुसूचित जनजाति की आबादी है वहीं दूसरी तरफ इस के सीमावर्ती इलाकों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी रहते हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.