ETV Bharat / city

झारखंड के 320 प्रखंडों में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, पार्टी को मजबूत करने के लिए चलेगा संगठन सशक्तिकरण अभियान

author img

By

Published : Apr 24, 2022, 8:11 AM IST

Congress in Jharkhand
झारखंड में कांग्रेस

झारखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन सशक्तिकरण अभियान चला रही है. राज्य के 320 प्रखंडों में 'संवाद' प्रखंड स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित कर पार्टियों की उपलब्धियों और नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा.

रांची: झारखंड में कांग्रेस, संगठन सशक्तिकरण अभियान चला रही है. इसी के तहत आज (24 अप्रैल) राज्य के 320 प्रखंडों में 'संवाद' प्रखंड स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलावार संयोजक भी मनोनीत किए गए हैं. प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा एवं सतीश पॉल मुंजनी के मुताबिक सभी संयोजक अपने अपने जिले के प्रखंडों की मॉनिटरिंग करेंगे.

ये भी पढ़ें:- झारखंड कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, संगठन की मजबूती के लिए उठाया कदम

आलाकमान को भेजी गई सूची: प्रवक्ता और पूर्व महिला अध्यक्ष आभा सिन्हा ने बताया कि ‘संगठन सशक्तिकरण अभियान के लिए प्रदेश के 320 प्रखंडों के संयोजकों की सूची मोबाइल नबंर समेत आलाकमान को भेजी गई है ताकि इसका गहन निगरानी की जा सके. उनके मुताबिक प्रदेश नियंत्रण कक्ष के सभी सदस्यगण नियंत्रण कक्ष में अपराह्न 03.00 बजे से 06.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे और अपने अपने प्रभार प्रमंडलों से संवाद कर प्रखंड स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन की जानकारी प्राप्त करेंगे.

कांग्रेस की उपलब्धियों का प्रचार: कांग्रसे प्रवक्ता के अनुसार संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत संवाद के माध्यम से पार्टी चुनावी घोषणा पत्र के क्रियान्वयन, जिला के जन मुद्दों को सरकार तक पहुंचानें, गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा. उक्त सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमिटी, अग्रणी मोर्चा, संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ,डेलीगेट, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, प्रखण्ड मोर्चा, संगठन, विभाग के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के सदस्यगण शामिल होंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.