ETV Bharat / city

हॉकी इंडिया ने झारखंड को सौंपी तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी, हॉकी झारखंड तैयारियों में जुटा

author img

By

Published : Aug 30, 2020, 3:03 PM IST

हॉकी इंडिया की ओर से झारखंड को तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी दी गई है. 24 दिसंबर 2020 से 3 जनवरी 2021 तक हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2020 का आयोजन किया जाना है. रांची में जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप की घोषणा हुई है. 17 से 28 मार्च 2021 तक रांची में 11वीं सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन होगा.

Hockey India handed over three national competitions to Jharkhand, news of jharkhand Hockey, National hockey competition will be held in Ranchi, हॉकी इंडिया ने झारखंड को सौंपी तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी, झारखंड हॉकी की खबरें, रांची में होगा राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता
झारखंड हॉकी

रांची: हॉकी इंडिया की ओर से झारखंड को तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी दी गई है. 24 दिसंबर से विधिवत शुरुआत होगी और इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के चयनकर्ता भी शामिल होंगे. हालांकि, यह आयोजन नवंबर 2020 से ही शुरू हो जाएगी. हॉकी झारखंड की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है.

देखें पूरी खबर
हॉकी का बड़ा आयोजनकोरोना महामारी के कारण खेल जगत में काफी परेशानियां हैं. इसके बावजूद लॉकडाउन में जैसे-जैसे छूट मिल रही है उसी के आधार पर तैयारियां भी हो रही हैं. पिछले 6 महीनों से खेल गतिविधियां बिल्कुल ही नहीं हैं, खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं, घरों में रहकर ही फिजिकल तरीके से एक्सरसाइज कर रहे हैं. जो प्रैक्टिस और खान-पान मिलना चाहिए खिलाड़ियों को वह उन्हें नहीं मिल पा रहा है. आने वाले बड़े टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं, उनके व्यक्तिगत ट्रेनिंग पर ही निर्भर कर रहा है और हॉकी झारखंड के लिए भी यह एक चिंता का विषय है.

ये भी पढ़ें- हजारीबागः आरजेडी नेता की सड़क हादसे में मौत, लालू यादव से मिलने जा रहे थे रांची


राष्ट्रीय स्तर के चयनकर्ता भी होंगे शामिल
कोरोना महामारी के बाद होने वाले यह आयोजन अगर सफल होता है तो तमाम खिलाड़ी एक बार फिर कमबैक जरूर कर लेंगे. 10वीं और 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तारीख और आयोजन स्थल भी तय कर लिया गया है. जिसमें झारखंड को तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है. 24 दिसंबर 2020 से 3 जनवरी 2021 तक हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2020 का आयोजन किया जाना है. रांची में जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप की घोषणा हुई है. 17 से 28 मार्च 2021 तक रांची में 11वीं सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन होगा, इस पर सहमति बन चुकी है. जानकारी मिल रही है कि हॉकी इंडिया टीम के चयनकर्ता भी इस राष्ट्रीय आयोजन के दौरान पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें- सोच से शौचालय तक: गुल्लक से निकले एक 'हौसले' ने बनाया स्वच्छता चैंपियन, पढ़ें ये स्पेशल स्टोरी

खिलाड़ियों के लिए होगा फायदेमंद साबित
झारखंड में आयोजित हो रहे प्रतियोगिताएं स्टेट के खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. इंडिया टीम के चयनकर्ताओं की नजर में यह खिलाड़ी रहेंगे और बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को बेहतरीन प्लेटफार्म भी मिल सकेगा. हॉकी झारखंड से जुड़े तमाम पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से तैयारियों में जुटे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.