ETV Bharat / city

झारखंड यूथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, मोदी सरकार की विफलताओं को युवाओं तक ले जाने का दिया गया टास्क

author img

By

Published : Jun 5, 2022, 9:30 PM IST

रांची में प्रदेश यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई. इस बैठक में युवा कांग्रेस के नेताओं समेत कांग्रेस विधायक दल के नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहे.

रांची: झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम प्रदेश कार्यालय में संपन्न हो गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने की. वहीं इस दौरान झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड कांग्रेस युवा के प्रभारी इमरान अली मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: बरहरवा टेंडर विवाद: आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा पर कस रहा ED का शिकंजा

यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में आलमगीर आलम ने कहा कि युवा कांग्रेस, संगठन का मजबूत स्तंभ है और युवाओं के द्वारा ही देश का भविष्य तय होता है. उन्होंने कहा कि वे हमेशा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मदद के लिए तैयारा हैं.

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कमेटी मजबूत है और यही पार्टी का भविष्य है. राजेश ठाकुर ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से आह्वान कि लोगों के बीच में और खासकर युवाओं के बीच जाकर उन्हें बताएं कि कैसे केंद्र की मोदी सरकार भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है. युवा कांग्रेस प्रभारी इमरान अली ने कहा कि केंद्र नेतृत्व के द्वारा जितने भी कार्यक्रम दिए जाएंगे उन्हें करना है और कांग्रेस पार्टी के सारे कार्यक्रमों में युवा कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगाकर उसे सफल बनाने का कार्य करेगा.

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकास ने विश्वास दिलाया कि जब भी जहां भी और जो भी जिम्मेदारी युवा कांग्रेस को कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जाएगी उस जिम्मेदारी को युवा कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगाकर पूर्ण करेगी. लोकसभा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन की जीत हो इसमें युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.