ETV Bharat / city

Cold in Jharkhand: झारखंड में चक्रवात जवाद का असर, कई जिलों में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

author img

By

Published : Dec 2, 2021, 3:46 PM IST

Updated : Dec 2, 2021, 4:15 PM IST

झारखंड में ठंड से परेशान लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली है. चक्रवात जवाद की वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम खराब रहने की वजह से झारखंड में ठंड के बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है.

Cold in Jharkhand
झारखंड मौसम अपडेट

रांची: पहले ही ठंड और कंपकंपी से परेशान झारखंड में चक्रवात जवाद के कारण मुश्किलें और बढ़ने वाली है. फिलहाल सुबह और शाम के वक्त लोगों को कनकनी और ठंड महसूस हो रही है. लेकिन अब अंडमान में बने निम्न दवाब के क्षेत्र के कारण राज्य में ठंड के और बढ़ने का अंदेशा है.

ये भी पढ़ें- Cyclone Jawad का झारखंड में असर, रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें रद्द

आंध्र प्रदेश, ओडिशा के चक्रवाती तूफान का असर

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान जवाद टकरा सकता है. जिसको लेकर ओडिशा के गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है. जवाद को लेकर पश्चिम बंगाल और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी के साथ झारखंड के मौसम में भी बदलाव होने की संभावना है.

Impact of Cyclone Jawad in Jharkhand
झारखंड में चक्रवात जवाद का असर

3 दिसंबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 2 दिसंबर को झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा और 3 दिसंबर को झारखंड के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. विभाग के मुताबिक अंडमान सागर में बन रहे निम्न दबाव की वजह से 4 दिसंबर को उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तट के पास चक्रवात के टकराने की संभावना है. जिसके असर से झारखंड के दक्षिणी भागों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है. वहीं 6 दिसंबर की बात करें तो कोल्हान और संथाल के इलाकों में हल्की बारिश देखी जा सकती है. विभाग के अनुसार 7 दिसंबर से झारखंड के मौसम में सुधार होने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के ज्यादातर इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरे की वजह से विजीबिलिटी प्रभावित होगी. वही तापमान में भी 2 से 4 डिग्री गिरावट देखने को मिलेगी.

झारखंड के महत्वपूर्ण शहरों का तापमान

शहर का नाम न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
रांची 11.8 डिग्री सेल्सियस 25.1 डिग्री सेल्सियस
बोकारो 11.6 डिग्री सेल्सियस 24.6 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर 14.2 डिग्री सेल्सियस 29.0 डिग्री सेल्सियस
डालटनगंज 11.9 डिग्री सेल्सियस 28.3 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा 13.9 डिग्री सेल्सियस 27.8 डिग्री सेल्सियस
देवघर 13.7 डिग्री सेल्सियस 28.3 डिग्री सेल्सियस
Last Updated :Dec 2, 2021, 4:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.