ETV Bharat / city

झारखंड में कोरोना की अब तक की सबसे बड़ी छलांग, शुक्रवार को मिले 93 नए पॉजिटिव मरीज, कुल संख्या पहुंची 938

author img

By

Published : Jun 5, 2020, 7:38 AM IST

Updated : Jun 6, 2020, 12:44 PM IST

कोरोना के कहर से पूरा विश्व परेशान है. भारत में भी तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है. झारखंड में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. चिंता की बात यह है कि झारखंड में पहले की अपेक्षा रिकवरी रेट में कमी आई है.

jharkhand corona update
झारखंड में कोरोना

रांची: झारखंड में शुक्रवार को 93 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें सिमडेगा में 30, हजारीबाग में 24, लातेहार में 6, पूर्वी सिंहभूम में 15 और गुमला में एक मामले की पुष्टि हुई है. राज्य में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 938 हो गई है. वहीं शुक्रवार को सिमडेगा में एक मरीज की मौत हो गई है. झारखंड में शुक्रवार को कुल 20 मरीज स्वस्थ हुए. हालांकि पहले की अपेक्षा यहां रिकवरी रेट में कमी आयी है.

jharkhand-corona-update
कोरोना की अब तक की सबसे बड़ी छलांग.
झारखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा
जिलामरीजस्वस्थमौत
रांची14112103
हजारीबाग11152
गढ़वा7858
पूर्वी सिंहभूम15129
कोडरमा603101
गुमला27 01
बोकारो252001
पलामू2717
गिरिडीह211701
रामगढ़56 10
पश्चिमी सिंहभूम1603
धनबाद7111
सिमडेगा641401
लातेहार2007
देवघर0505
सरायकेला1901
पाकुड़05 03
लोहरदगा0602
खूंटी08
जामताड़ा0202
दुमका0404
साहिबगंज03
चतरा0101
गोड्डा0101
कुल2493841007
Note: राज्य में अभी कुल 505 एक्टिव कोरोना केस हैं
Last Updated : Jun 6, 2020, 12:44 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.