ETV Bharat / city

BJP के इशारे पर कंगना कर रही देश के शहीदों का अपमान, 2014 के बाद मिली आजादी बयान पर कांग्रेस का वार

author img

By

Published : Nov 14, 2021, 2:26 PM IST

महंगाई (Inflation) के खिलाफ कांग्रेस (congress) का राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान शुरू हो गया है. इसके तहत आज झारखंड कांग्रेस ( Jharkhand congress) के सभी बड़े नेता सड़कों पर उतरे और बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की सरकार को जिम्मेदार बताया. कांग्रेस नेता ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार देश की संपत्ति को बेच रही है वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत (Kangna ranaut) जैसी अभिनेत्री से देश के शहीदों का अपमान करवा रही है.

jharkhand congress on inflation and kangna
jharkhand congress on inflation and kangna

रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महंगाई (Inflation)के खिलाफ पार्टी का राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान आज से शुरू हो गया. देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की जयंती 14 नवंबर से 29 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में पंचायत और टोला मुहल्ला में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता (Congress worker) बढ़ती महंगाई, खाने पीने की वस्तुओं के दाम में बेतहाशा वृद्धि, सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की भाजपा सरकार की नीति को जनता के बीच ले जाएगी. कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि आजादी के बाद से 2014 तक के काल खंड में कांग्रेस की सरकार ने क्या क्या किया, कैसे देश का विकास किया और सरकारी संपत्ति बनाई जिसे आज बेचकर मोदी सरकार देश चलाना चाहती है.



किशोरगंज में निकाली गई प्रभातफेरी में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) के साथ साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और वर्तमान मोदी सरकार (Modi government) को महंगाई (Inflation) के साथ साथ हर मोर्चे पर फेल बताया. संसदीय कार्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि देश की संपत्ति कांग्रेस ने आजादी के 75 साल में खड़ी की और भाजपा की सरकार उसे बेच कर सरकार चलाना चाहती है. आलमगीर आलम ने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव और टोला-टोला पहुंच गए तो भाजपा सरकार की पोल खुलना तय है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Congress: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार


वहीं, राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने केंद्र के इशारे पर आज प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नहीं करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जिस विजन के साथ देश को आगे ले गए वर्तमान सरकार सब बर्बाद करने पर तुली है. महंगाई (Inflation) के खिलाफ 14 नवंबर से 29 नवंबर तक चलने वाले कांग्रेस के जनजागरण अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस की जनजागरण अभियान रथ को रवाना किया और पदयात्रा की. कांग्रेस ने त्याग और बलिदान के बाद मिली स्वतंत्रता को भीख में मिली आजादी बताने और देश की वास्तविक आजादी 2014 में मिलने वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के इशारे पर एक अभिनेत्री आजादी के वीर सपूतों का अपमान कर रही है और उसे सम्मान मिल रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.