ETV Bharat / city

रांची में मनाई गई जयपाल सिंह मुंडा की जयंती, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित

author img

By

Published : Jan 3, 2021, 12:54 PM IST

Updated : Jan 3, 2021, 1:14 PM IST

jaypal singh munda birth anniversary celebrated in ranchi
जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

रांची के मोरहाबादी स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई गई. इस दौरान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जयंती के अवसर पर राजधानी रांची में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. मोरहाबादी स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. इस दौरान खेल निदेशक जीशान कमर समेत खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य शामिल हुए.

देखें पूरी खबर


जयपाल सिंह मुंडा की मनाई जयंती
3 जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान खेल निदेशक जीशान कमर, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पूर्व ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो समेत कई गणमान्य शामिल हुए और जयपाल सिंह मुंडा को याद किया.

कोरोना के कारण नहीं हुई हॉकी प्रतियोगिता

हर साल हॉकी स्टेडियम में जयपाल सिंह मुंडा की याद में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता रहा है. लेकिन इस साल कोरोना के कारण आयोजन नहीं हो सका. वहीं, दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का टर्फ भी खराब हो चुका है. इस मामले को लेकर खेल निदेशक से बातचीत की गई. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार हो गया है जल्द ही इसे बदला जाएगा. वहीं, दोनों अंतरराष्ट्रीय पूर्व ओलंपियन ने जयपाल सिंह मुंडा को इस विशेष मौके पर याद किया और नमन किया.

ये भी पढ़े- किताबों और योजनाओं में सिमट गई हैं मरांग गोमके की यादें, जन्मस्थली टकरा से रिपोर्ट

पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा को देखकर ही और उनसे प्रेरणा लेकर ही वह अंतरराष्ट्रीय पटल पर लोगों के जेहन में आये हैं और हॉकी को करीब से जाना. उनके बताए गए रास्ते पर चलकर वह ओलंपिक तक का सफर भी तय किए. आज झारखंड के तमाम लोग एक अच्छे प्लेयर के तौर पर एक अच्छे लीडर के रूप में उन्हें याद कर रहे हैं. हमारे लिए गर्व की बात है कि झारखंड में वो जन्मे और झारखंड के धरोहर को बचाने में वह सहभागी भी बने. उनके रास्ते पर चल कर ही झारखंड के हॉकी खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी लोहा मनवा रहे हैं.

Last Updated :Jan 3, 2021, 1:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.