ETV Bharat / city

अहंकारी सरकार को झारखंड की जनता ने नकारा, बिहार में भी दिखेगा असर: जयप्रकाश नारायण यादव

author img

By

Published : Dec 30, 2019, 7:24 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के आरजेडी प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने हेमंत सोरेन को बधाई दी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने अहंकारी सरकार का नाश किया और इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा.

Jaiprakash narayan yadav,जयप्रकाश नारायण यादव
जयप्रकाश नारायण यादव

रांची: राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने सभी झारखंडवासियों को बधाई दी. उन्होंने आने वाले नए वर्ष की भी शुभकामनाएं दी और कहा कि डबल इंजन की सरकार को यहां की जनता ने नकार दिया. हम विकास की हर राह पर चलेंगे, भाजपा को पूरे देश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे.

देखें पूरी खबर

झारखंड में हुआ अहंकारी सरकार का अंत
जयप्रकाश नारायण यादव ने जनता को महागठबंधन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि अहंकारी सरकार को झारखंड को लोगों ने कोने-कोने से नाश किया है. जयप्रकाश नारायण यादव ने हेमंत सोरेन और महागठबंधन के तमाम दलों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी रघुवर दास की सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका. झारखंड में अमन और शांति खत्म हो गई थी, झारखंडियों की जमीन उद्योगपतियों के हाथों बेची गयी और उपनिवेश बनाये गये.

ये भी पढ़ें- 'विकास वर्ष' होगा साल 2020, जन आकांक्षोओं पर खरा उतरेगी हेमंत सरकारः सत्यानंद भोक्ता

बिहार में दिखेगा झारखंड परिणाम का असर
वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में भी इसका असर देखने को मिलेगा, बिहार की जनता ने पहले ही बीजेपी सरकार को जवाब दे दिया था, लेकिन जो लोग भाजपा विरोधी थे उन्हें ही शामिल कर गद्दी पर बैठा दिया गया. इस बार जनता उसका जवाब जरूर लेगी.

Intro: अहंकारी सरकार को झारखंड की जनता ने नकारा, बिहार में भी दिखेगा इसका आंसर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव

बाइट-- जयप्रकाश नारायण यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री शाह झारखंड प्रभारी

राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने सभी झारखंड वासियों को बधाई दिया उन्होंने आने वाले नए वर्ष का भी शुभकामना दिया कहा डबल इंजन की सरकार को यहां की जनता ने नकार दिया हम विकास की हर राह पर चलेंगे भाजपा को पूरे देश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे आज जनता ने महागठबंधन पर विश्वास किया है और अहंकारी सरकार को झारखंड के कोने-कोने से नाश किया है। झारखंड सरकारी जयप्रकाश नारायण यादव ने झारखंड के नए सरकार हेमंत सोरेन को बधाई दिया है साथ ही महागठबंधन के तमाम पक्षदलों को भी बधाई दिया है

भ्रष्टाचार में डूबी सरकार रघुवर दास के जनता ने उखाड़ फेंकने का काम क्या है झारखंड में अमन और शांति खत्म हो गई है जहां हत्या लूट डकैती बलात्कार तरह-तरह के बेदर्दी और मॉडलिंग जी भाईचारगी और नफरत खड़ा किया जाता है। झारखंड प्रदेश झारखंड यों का जमीन है जैसे उद्योगपतियों के हाथों बेचा गया उपनिवेश बनाया गया भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार को झारखंड की जनता ने जवाब देने का काम किया है




Body:झारखंड की जनता ने डबल इंजन की सरकार को नकार दिया है जिसका नतीजा महागठबंधन को झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है उसे नकारा नहीं जा सकता जिस तरह से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का काम किया गया है बिहार में भी इसका असर देखने को मिलेगा, बिहार की जनता ने पहले ही बीजेपी सरकार को जवाब दे दिया था लेकिन जो लोग भाजपा विरोधी थे उन्हें ही शामिल कर गद्दी पर बैठा दिया गया। इस बार जनता उसका जवाब लेगी


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.