ETV Bharat / city

झारखंड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ आज, स्थापना दिवस समारोह का राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

author img

By

Published : Nov 21, 2020, 8:31 PM IST

Updated : Nov 22, 2020, 6:47 AM IST

झारखंड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ रविवार को मनाया जाएगा. इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से बेहद सादगी के साथ वर्षगांठ का आयोजन होगा.

20th anniversary celebrations of Jharkhand Legislative Assembly
झारखंड विधानसभा

रांची: झारखंड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर रविवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है. समारोह का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. नए विधानसभा परिसर में सुबह 11:00 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. 11:25 पर झारखंड विधानसभा के वृत्तचित्र को प्रदर्शित किया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अध्यक्षीय भाषण के बाद झामुमो विधायक नलिन सोरेन को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा जाएगा. इसके बाद उत्कृष्ट कर्मियों और 2020 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. देश की सीमा पर शहीद झारखंड के वीर सपूतों और नक्सल अभियान में शहीद पुलिसकर्मियों का मरणोपरांत सम्मान किया जाएगा. 12:20 बजे कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया जाएगा. इसके बाद स्मारिका और उड़ान पत्रिका का विमोचन होगा.

प्रारूप समिति के प्रतिवेदन के बाद विधायक लंबोदर महतो द्वारा संकलित झारखंड विधानसभा के संदर्भ में परिपत्र संग्रह का लोकार्पण किया जाएगा. 12 बजकर 45 मिनट उत्कृष्ट विधायक और संसदीय कार्य मंत्री और मंचासीन अन्य अतिथियों का उद्बोधन होगा. 1 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उद्बोधन होगा. 1 बजकर 25 मिनट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का उद्बोधन होगा. अंत में सभा सचिव के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हो जाएगा.

15 नवंबर साल 2000 को अलग राज्य बनने के बाद 22 नवंबर को हर साल राज्य स्थापना दिवस और विधानसभा की वर्षगांठ मनाई जाती है. पूर्व के वर्षों में झारखंड विधानसभा के वर्षगांठ के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे. जिस पर लाखों रुपए खर्च होते थे. बाद के वर्षों में खर्च पर नियंत्रण लाया गया. इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से बेहद सादगी के साथ वर्षगांठ का आयोजन होगा.

Last Updated : Nov 22, 2020, 6:47 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.