ETV Bharat / city

चिंतन शिविर के बाद झारखंड में कांग्रेस का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन. 5 मार्च से 13 मार्च तक होगा आयोजन

author img

By

Published : Mar 2, 2022, 9:55 AM IST

divisional-congress-worker-conference-
झारखंड कांग्रेस का संवाद सम्मेलन

झारखंड में कांग्रेस का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. राज्य के पांचों प्रमंडलों में 5 मार्च से 13 मार्च के बीच आयोजित होगा. कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी और सह प्रभारी उमंग सिंघार भी शामिल होंगे.

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे के आदेश के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आगामी 5 मार्च से 13 मार्च 2022 के बीच पांचों प्रमंडलों में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन होगा. जिसमे झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे जी और सह प्रभारी उमंग सिंघार भी शामिल होंगे.

ये भी पढे़ं- कांग्रेस चिंतन शिविरः बन रहा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, सम्मान खोए बिना गठबंधन सरकार को दी जाएगी मजबूती- प्रदेश प्रभारी
तैयारियों में जुटी झारखंड कांग्रेस: 5 मार्च से 13 मार्च 2022 के बीच पांचों प्रमंडलों में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजन करने की तिथि तय होने के बाद झारखंड कांग्रेस इसकी तैयारियों में जुट गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकारी अध्यक्ष और जोनल को ऑर्डिनेटरों की बैठक हुई. जिसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता एवम ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा संगठन के सशक्तिकरण सदस्यता अभियान, वर्ष 2024 के लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रखंड पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक के कांग्रेस जनों के साथ संवाद कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जायेगी.
सफल रहा चिंतन शिविर: प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विगत 20 से लेकर 22 फरवरी तक मधुवन पारसनाथ में संपन्न हुए चिंतन शिविर की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों प्रतिभागियों की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि चिंतन शिविर के मंथन से निकले सार को जनजन तक पहुंचाने में आगामी प्रमंडलीय सम्मेलन महतवपूर्ण होगा. इसलिए एक बार फिर हमें प्रमंडलीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की सफलता के लिए जुट जाना है ताकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी एवम पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच को मजबूती मिल सके.

कब कहां होगा सम्मेलन

दिनांक प्रमंडलस्थान
5 मार्च 2022 उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सम्मेलनहजारीबाग
6 मार्च 2022 संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय सम्मेलनदुमका
7 मार्च 2022 दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन रांची
12 मार्च 2022 पलामू प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन पलामू
13 मार्च 2022 कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलनचाईबासा


कार्यक्रम में संबंधित प्रमंडल के अंतर्गत सभी जिले के अध्यक्ष व पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष व पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व सांसद व विधायक, संबद्ध प्रमंडलों के लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, सभी अग्रिम संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी, जन-जागरण अभियान के प्रभारी,सह-प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, सदस्यता जिला व विधानसभा प्रभारी, वर्तमान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत के अध्यक्ष व पदाधिकारी, साथ ही को-आपरेटिव, एनजीओ और अन्य मुख्य संगठनो के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जो इस उपरोक्त श्रेणी मे नहीं आते हैं लेकिन कांग्रेस विचार धारा से संबंध रखते हैं. उनको भी आमंत्रित किया जायेगा.

ये भी पढे़ं- झारखंड में कांग्रेस कमजोर नहीं, यहां से दिखाना है सरकार सबके लिए कैसे कर सकती है काम: राहुल गांधी

प्रमंडलीय सम्मेलन के अधिकारी: प्रमंडलीय सम्मेलन सफलता के लिए कार्यकारी अध्यक्षों व जोनल कोऑर्डिनेटरों को विभिन्न प्रमंडलों की जिम्मेवारी दी गई है. जिन नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है उनके नाम इस प्रकार हैं.

  • हजारीबाग: कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश.
  • दुमका: कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और सुल्तान अहमद.
  • रांची: कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की,अशोक चौधरी.
  • पलामू: शाहजदा अनवर और भीम कुमार.
  • चाईबासा: गीता कोड़ा, बंधु तिर्की व रमा खलखो.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.