ETV Bharat / city

24 अक्टूबर के बाद झारखंड में महागठबंधन की बनेगी रणनीति, महाराष्ट्र, हरियाणा के चुनाव परिणाम का कांग्रेस को इंतजार!

author img

By

Published : Oct 20, 2019, 3:22 PM IST

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह जन आक्रोश रैली को लेकर झारखंड दौरे पर है. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन को लेकर कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा के चुनाव परिणाम के बाद ही महागठबंधन को लेकर पहल की जाएगी.

झारखंड में महागठबंधन पर चर्चा

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह पार्टी की जन आक्रोश रैली के लिए झारखंड दौरे पर हैं, लेकिन अब तक महागठबंधन को लेकर कोई चर्चा साथी दलों से नहीं की है. जबकि इससे पहले रांची आने पर आरपीएन सिंह ने जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र और हरियाणा के 24 अक्टूबर को चुनावी परिणाम के बाद ही कांग्रेस महागठबंधन को लेकर पहल करेगी.

देखें पूरी खबर

हालांकि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि सभी राजनीतिक दल अपने अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और महागठबंधन को लेकर कवायद जारी है. उन्होंने कहा है कि कार्यक्रमों को समाप्त करने के बाद सभी विपक्षी दल बैठक कर महागठबंधन को लेकर रणनीति तैयार करेंगे, उसके बाद जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड बस्ती के समर्थन में उतरी BJP विधायक, कहा- बस्ती हटाने से पहले करें वैकल्पिक व्यवस्था

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने लोकसभा चुनाव में बने महागठबंधन का हवाला देते हुए कहा कि आज भी महागठबंधन का स्वरूप उसी तर्ज पर तैयार है. हालांकि अभी सभी दल अपने अपने विचार धाराओं के साथ कार्यक्रम कर रहे हैं, लेकिन जैसे ही चुनाव के तारीख की घोषणा होगी. सीट शेयरिंग का मसला भी हल हो जाएगा और महागठबंधन की तस्वीर भी साफ हो जाएगी.

Intro:रांची.झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह पार्टी के जन आक्रोश रैली के लिए झारखंड दौरे पर है। लेकिन अब तक महागठबंधन को लेकर कोई चर्चा साथी दलों से नहीं की है। जबकि इससे पहले रांची आने पर आरपीएन सिंह ने जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र और हरियाणा के 24 अक्टूबर को चुनावी परिणाम के बाद ही कांग्रेस महागठबंधन को लेकर पहल करेगी।






Body:हालांकि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि सभी राजनीतिक दल अपने अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और महागठबंधन को लेकर कवायद जारी है। उन्होंने कहा है कि कार्यक्रमों को समाप्त करने के बाद सभी विपक्षी दल बैठक कर महागठबंधन को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। उसके बाद जानकारी दी जाएगी।


Conclusion:वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने लोकसभा चुनाव में बने महागठबंधन का हवाला देते हुए कहा कि आज भी महागठबंधन का स्वरूप उसी तर्ज पर तैयार है। हालांकि अभी सभी दल अपने अपने विचार धाराओं के साथ कार्यक्रम कर रहे हैं । लेकिन जैसे ही चुनाव के तारीख की घोषणा होगी। सीट शेयरिंग का मसला भी हल हो जाएगा और महागठबंधन की तस्वीर भी साफ हो जाएगी ।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.