ETV Bharat / city

काम पर लौटे नगर निगम के कर्मचारी, सातवें वेतनमान की मांग पर कर रहे थे हड़ताल

author img

By

Published : Oct 26, 2019, 1:32 PM IST

सातवें वेतनमान की मांग को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को खत्म कर दिया है. इसके साथ ही निगम के कर्मचारी शनिवार से अपने काम पर लौट आए हैं.

रांची नगर निगम


रांची: नगर निगम के कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर किये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को खत्म कर दिया है. इसके साथ ही निगम के कर्मचारी शनिवार से अपने काम पर लौट आए हैं.

जानकारी देते कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्ति की घोषणा को लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कर्मचारियों से निगम में आकर मुलाकात की और आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों के लिए कार्य किए जा रहे हैं. जिसके बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई है.

ये भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं ने की ताला मरांडी को टिकट न देने की मांग, कहा- गढ़ बचाना है तो BJP उतारे दूसरा प्रत्याशी

उन्होंने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट की वजह से उनकी मांगे पूरी नहीं हो पा रही थी. उन्हें आचार संहिता से पहले सातवें वेतनमान की मांग पूरी होने की उम्मीद है. इस उम्मीद के साथ वे लोग काम पर वापस लौट आए हैं.

Intro:रांची.नगर निगम के कर्मचारी ने अपने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर किये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही निगम कर्मचारी शनिवार से अपने काम पर लौट गए हैं।






Body:निगम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्ति की घोषणा को लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कर्मचारियों से निगम में आकर मुलाकात की और आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जिसके बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गयी है।







Conclusion:उन्होंने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट की वजह से उनकी मांगे पूरी नहीं हो पा रही थी। लेकिन आचार संहिता से पहले उनके सातवें वेतनमान की मांग पूरी होने की उम्मीद है ।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.