ETV Bharat / city

BJP, JMM के बाद अब CONGRESS संथाल की करेगी यात्रा, 11अक्टूबर से होगी शुरुआत

author img

By

Published : Oct 5, 2019, 1:51 PM IST

आगामी 11 अक्टूबर से कांग्रेस संथाल यात्रा की शुरुआत करने जा रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने संथाल की यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि 11 अक्टूबर को देवघर में पूजा अर्चना करने के बाद 12 अक्टूबर को पाकुड़, 13 अक्टूबर को साहिबगंज और 14 अक्टूबर को गोड्डा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेगी.

CONGRESS संथाल की करेगी यात्रा

रांची: सत्तारूढ़ बीजेपी और प्रमुख विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के बाद अब प्रदेश कांग्रेस भी संथाल की यात्रा पर निकलेगी. इसके तहत पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 11 अक्टूबर से किया जाएगा. इस यात्रा के जरिए पार्टी जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी की विफलता को रखेगी.

वीडियो में देखें पूरी खबर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने संथाल की यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि 11 अक्टूबर को देवघर में पूजा अर्चना करने के बाद 12 अक्टूबर को पाकुड़,13 अक्टूबर को साहिबगंज और 14 अक्टूबर को गोड्डा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेगी. इसके साथ ही जनता से संपर्क अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले और चुनाव के बाद तक संथाल में लगातार पार्टी द्वारा कार्यक्रम चलाए जाते रहेंगे.

ये भी पढ़ें- पेड़ पर 21 दिनों से रह रहें हैं बाढ़ पीड़ित दर्जनों परिवार, नहीं देख रही सरकार

गौरतलब है कि संथाल में इससे पहले सत्तारूढ़ बीजेपी ने भी अपना कार्यक्रम चलाया है. जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी संथाल पर विशेष फोकस किया है. ऐसे में विपक्ष की कांग्रेस पार्टी भी संथाल में यात्रा कर चुनावी तैयारियों की शुरुआत करने जा रही है.

Intro:रांची. सत्तारूढ़ बीजेपी और प्रमुख विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के बाद अब प्रदेश कांग्रेस भी संथाल की यात्रा में निकलेगी। जिसके तहत पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 11 अक्टूबर से किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस के नीति सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी की विफलता को रखने का काम करेगी।




Body:झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने संथाल की यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि 11 अक्टूबर को देवघर में पूजा अर्चना करने के बाद 12 अक्टूबर को पाकुड़,13 अक्टूबर को साहिबगंज और 14 अक्टूबर को गोड्डा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेगी। साथ ही जनता से संपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले और चुनाव के बाद तक संथाल में लगातार पार्टी द्वारा कार्यक्रम चलाए जाते रहेंगे।


Conclusion:बता दें कि संथाल में इससे पहले सत्तारूढ़ बीजेपी ने भी अपना कार्यक्रम चलाया है। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी संथाल पर विशेष फोकस किया है। ऐसे में विपक्ष की कांग्रेस पार्टी भी संथाल में यात्रा कर चुनावी तैयारियों की शुरुआत करने जा रही है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.