ETV Bharat / city

महाशिवरात्रि: सीएम हेमंत सोरेन ने पहाड़ी मंदिर से शिव बारात को किया विदा, दी शुभकामनाएं

author img

By

Published : Feb 21, 2020, 6:00 PM IST

Updated : Feb 22, 2020, 7:48 AM IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाशिवरात्रि के मौके पर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाबा भोले के दर्शन किए. सीएम ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और भव्य शिव बारात और जीवंत झांकियों को परंपरागत और विधिवत तरीके से विदा किया.

CM Hemant Soren, Mahashivratri 2020, Mahashivratri Dhoom, Shiv barart, सीएम हेमंत सोरेन, महाशिवरात्रि 2020, महाशिवरात्रि की धूम, शिव बारात
शिव बारात में सीएम हेमंत सोरेन

रांची: प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाशिवरात्रि के मौके पर राजधानी के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में मत्था टेका. इस मौके पर उन्होंने बाबा भोलेनाथ से राज्य की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. साथ ही सीएम ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी.

देखें पूरी खबर

हर-हर महादेव के जयकारे
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हर-हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात और जीवंत झांकियों को परंपरागत और विधिवत तरीके से विदा किया. उनके अलावे इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और शिव बारात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- आज है महाशिवरात्रि, भोलेनाथ के मंदिरों में उमड़े भक्त

भव्य आयोजन

महाशिवरात्रि के मौके पर राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों से शिव बारात निकाली जाती है. साथ ही इस मौके पर प्रदेश के देवघर और दुमका जिले में भव्य आयोजन होता है.

Last Updated :Feb 22, 2020, 7:48 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.