ETV Bharat / city

78 साल के हुए शिबू सोरेन, जानिए हेमंत सोरेन ने कैसे मनाया अपने पिता का जन्मदिन

author img

By

Published : Jan 11, 2022, 4:51 PM IST

Updated : Jan 11, 2022, 9:26 PM IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और दिशोम गुरू शिबू सोरेन अपना 78 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता आशीर्वाद लिया और बल्कि फूलों का गुलदस्ता देकर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

CM Hemant Soren celebrated his father Shibu Soren birthday
CM Hemant Soren celebrated his father Shibu Soren birthday

रांची: आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 78 वां जन्मदिन है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता आशीर्वाद लिया और बल्कि फूलों का गुलदस्ता देकर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया है. हालांकि उनके समर्थकों ने पूरे प्रदेश में कई जगहों पर केक काटा और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की.

इधर दिशोम गुरु के जन्मदिन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा गया. रांची पिस्का मोड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता नंद किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में रंगोली होटल में केक काटकर कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच मास्क वितरित कर लोगों से कोरोना से बचने की अपील की गई.

ये भी पढ़ें: एक नाम से झारखंड के गुरुजी बनने की कहानी, जिसने बदल दी राजनीति की दिशा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन को लेकर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया गया है. उनके आवास पर कई झामुमो कार्यकर्ता जाना चाहते थे लेकिन कोरोना गाइलाइन को देखते हुए किसी को भी वहां जाने नहीं दिया गया. हालांकि, झामुमो कार्यकर्ता अपने जिले में शिबू सोरेन का जन्मदिन मना रहे हैं. रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड में निलय कॉलेज में दिशोम गुरू का 78वां जन्मदिन मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता भीम मुंडा ने शिबू सोरेन के चित्र के सामने केक काटा और उनका जन्मदिन मनाया. इस दौरान गरीब दिव्यांगों को कंबल बांटा गया और खिलाड़ियों के बीच में पोशाक वितरण किया गया.

Last Updated : Jan 11, 2022, 9:26 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.