ETV Bharat / city

राष्ट्रपति चुनाव 2022: विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और विधायकों ने डाले वोट

author img

By

Published : Jul 18, 2022, 2:40 PM IST

Updated : Jul 18, 2022, 4:45 PM IST

झारखंड विधानसभा में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान में सीएम हेमंत सोरेन समेत एनडीए और यूपीए के कई विधायकों ने वोटिंग की. मतदान के बाद एनडीए विधायकों ने द्रोपदी मुर्मू के भारी मतों से जीत दर्ज करने का दावा किया है.

cm-hemant-soren-casts-vote-in-presidential-election
cm-hemant-soren-casts-vote-in-presidential-election

रांची: राष्ट्रपति पद के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. झारखंड विधानसभा में बारी-बारी से विधायक मतदान केन्द्र पर पहुंचें. सुबह 10 बजे से शुरू हुए मतदान में सबसे पहले एनडीए के विधायक ने मतदान किया. विधानसभा पहुंचे भाजपा-आजसू के विधायकों ने एक स्वर से एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत का दावा किया. वोट देने के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक विरंची नारायण ने कहा कि जिस दिन यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ी उसी दिन हमलोगों ने उन्हें छोड़ दिया. द्रौपदी मुर्मू भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी और झारखंड से वे लीड लेंगी.

ये भी पढ़ें:- राष्ट्रपति चुनाव 2022: आरजेडी कोटे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने डाला वोट, कहा- अंतरआत्मा की आवाज पर किया मतदान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दिया वोट: सीएम हेमंत सोरेन भी वोट देने विधानसभा पहुंचे. इसके अलावे वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई विधायक मंत्री ने मतदान किया. मतदान के दौरान भाजपा की तरह कांग्रेस के विधायक एक साथ विधानसभा वोट डालने पहुंचे. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अलग अलग पहुंचे. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सबसे पहले दीपक बिरुवा ने वोट डाला तत्पश्चात स्टीफन मरांडी वोट देने पहुंचे. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है. जिसके बाद एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी लग रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के फैसले के अनुरूप झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और सांसदों ने मतदान किया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित जेएमएम के कई विधायक मौजूद थे. इसके अलावे निर्दलीय विधायक अमित यादव और कमलेश सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की बात कही है.

देखें वीडियो

झारखंड विधानसभा में राष्ट्रपति पद वोट डालने पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुछ विधायकों ने अंर्तआत्मा की आवाज से वोट देने की बात कह चौंका दिया है. जेएमएम विधायक स्टीफन मरांडी और नलिन सोरेन ने मतदान के पश्चात मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी के फैसल का भी ध्यान रखते हुए हमने अंर्तआत्मा से वोट दिया है. इधर स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने वोट देने के पश्चात कहा कि मतदान गुप्त होता है. हमने मतदान किया है मुझे खुशी है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि उन्होंने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट दिया है. यशवंत सिन्हा को वोट क्यों नहीं देने के मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जगरनाथ महतो ने कहा कि क्या है यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा उन्हें वोट देंगे.

Last Updated : Jul 18, 2022, 4:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.