ETV Bharat / city

रांची विश्वविद्यालय में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

author img

By

Published : Apr 6, 2022, 8:34 PM IST

Updated : Apr 7, 2022, 12:46 PM IST

ranchi news
azdi ka amrit mahotsav

रांची विश्वविद्यालय में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव 2022 कार्यक्रम का आयेजन किया गया. महोत्सव भारतीय वैज्ञानिकों को समर्पित किया गया.

रांची: रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर भारतीय वैज्ञानिकों का राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय को लेकर एक डिबेट कंपटीशन भी आयोजित की गई. कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति कामिनी कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कई पदाधिकारी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए.


इसे भी पढ़ें: पंजाब रेजीमेंट ने निकाली साइकिल रैली, स्कूली बच्चों ने बुलंद किया भारत माता की जय का घोष

कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों का राष्ट्र निर्माण में काफी योगदान है. उनके बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. आजादी का अमृत महोत्सव 2022 कार्यक्रम इसी की एक कड़ी है. वहीं मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति कामिनी कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एसे कार्यक्रम राष्ट्रहित में होते हैं. जिसमें विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय का एकमात्र उद्देश्य है. बता दें आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है. भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा देशभर में कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है.

देखें पूरी खबर
Last Updated :Apr 7, 2022, 12:46 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.