ETV Bharat / city

झारखंड में हर दिन औसतन पांच दुष्कर्म, 213 दिनों में 1033 वारदात

author img

By

Published : Oct 4, 2020, 9:26 PM IST

average Five rapes every day in Jharkhand, Statistics of rape in Jharkhand, crime news of jharkhand, झारखंड में हर दिन औसतन पांच दुष्कर्म, झारखंड में हुए दुष्कर्म के आंकड़े, झारखंड में अपराध की खबरें
कॉन्सेप्ट इमेज

देश भर में दुष्कर्म के मामलों में झारखंड का आठवां स्थान है. साल 2020 में झारखंड में हर दिन औसतन पांच दुष्कर्म की वारदात हुई है. एनसीआरबी और सीआईडी के आंकड़ों की माने तो साल 2019 की तुलना में 2020 में दुष्कर्म की औसत वारदातों में बढ़ोतरी हुई है.

रांची: देश में दुष्कर्म की वारदातों को लेकर झारखंड 8वें स्थान पर है. साल 2019 के एनसीआरबी के आंकड़ों के लिहाज से झारखंड में साल 2019 में दुष्कर्म की 1416 घटनाएं दर्ज हुई हैं. सीआईडी मुख्यालय के आंकड़ों को सही माने तो इस साल एक जनवरी से 31 जुलाई के बीच यानि 213 दिनों में दुष्कर्म की 1033 वारदातें हुई हैं. साल 2019 में औसतन प्रति दिन 3.87 महिलाओं से दुष्कर्म की वारदात हुई. साल 2020 में दुष्कर्म की औसतन वारदात प्रतिदिन बढ़कर 4.84 हो गई है.

लॉकडाउन के बावजूद बढ़ी वारदात
एनसीआरबी और सीआईडी के आंकड़ों की माने तो साल 2019 की तुलना में 2020 में दुष्कर्म की औसत वारदातों में बढ़ोतरी हुई है. 22 मार्च 2020 के बाद देशभर में लॉकडाउन लागू था. बावजूद इसके दुष्कर्म की घटनाओं में सिर्फ अप्रैल माह में गिरावट आयी. संपूर्ण लॉकडाउन के बाद भी अप्रैल में 104 और मई में दुष्कर्म की 169 वारदातें हुईं. साल 2019 में एक दिन में औसतन प्रति दिन जहां चार वारदातें होती थी तो 2020 में अब तक औसतन पांच वारदातें रोजाना हुई हैं.

ये भी पढ़ें- पलामू पुलिस को मिली सफलता, कुख्यात अभिजीत यादव दस्ते के दो नक्सली गिरफ्तार



क्या है दूसरे राज्यों की स्थिति

  • एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, दुष्कर्म की सर्वाधिक 5997 घटनाएं राजस्थान में दर्ज हुई थी.
  • उतर प्रदेश में 3065, मध्यप्रदेश में 2485, महाराष्ट्र में 2299
  • केरल में 2023, असम में 1773, हरियाणा में 1480 वारदात दर्ज किए गए
  • दुष्कर्म के 1416 कांड के साथ झारखंड 8वें स्थान पर है
  • पड़ोसी राज्य बिहार में दुष्कर्म के 730, पश्चिम बंगाल में 1069, छत्तीसगढ़ में 1036 केस दर्ज हुए हैं.

साल 2019

राज्य में गैंगरेप के बाद हत्या की चार वारदातें भी साल 2019 में दर्ज की गई थी. दुष्कर्म की शिकार पीड़ित में 1228 की उम्र 18 साल से अधिक, जबकि 188 की उम्र 18 साल से कम थी. दुष्कर्म पीड़ित में दो की उम्र छह से 12, 19 की उम्र 12 से 16, जबकि 167 की उम्र 16 से 18 के बीच थी.

ये भी पढ़ें- प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, सिर कूचकर उतारा मौत के घाट



अधिकांश मामलों में परिचित या परिवार के लोग आरोपी
झारखंड में दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में परिचित, पड़ोस या परिवार के लोग आरोपी हैं. आंकड़ों की माने तो 1416 में 1334 वारदात में आरोपी दुष्कर्म पीड़ित का परिचित था. 88 मामलों में परिवार के सदस्य, 353 मामलों पर पारिवारिक मित्र, पड़ोसी, रोजगार प्रदाता की संलिप्तता सामने आयी है. मित्र, लिव इन पार्टनर या शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के 889, अज्ञात व्यक्तियों की संलिप्तता के 82 कांड दर्ज हुए हैं.

महीना दुष्कर्म केस

  • जुलाई 141
  • जून 176
  • मई 169
  • अप्रैल 104
  • मार्च 150
  • फरवरी 142
  • जनवरी 151
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.