ETV Bharat / city

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची से कोलकाता के लिए शुरू हुई विमान सेवा

author img

By

Published : Sep 19, 2020, 9:09 PM IST

रांची से बंगाल जाने के लिए रांचीवासियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब रांची से कोलकाता के लिए इंडिगो ने विमान सेवा शुरू कर दी है. यह सेवा सप्ताह में 3 दिन दी जाएगी.

Air service started from Ranchi to Kolkata
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से बंगाल जाने के लिए रांची वासियों को ज्यादा समय नहीं व्यतीत करना पड़ेगा. अब रांची से कोलकाता के लिए इंडिगो ने विमान सेवा शुरू कर दी है. एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिगो ने रांची से कोलकाता के लिए विमान सेवा की शुरुआत की है. जिससे कि अब रांची वासियों को कोलकाता जाने के लिए ज्यादा समय व्यतीत नहीं करना पड़ेगा.

एयरपोर्ट निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता जाने के लिए यह सेवा सप्ताह में 3 दिन दी जाएगी. जिसमें मंगलवार, बुधवार और शनिवार को यह विमान रांची से कोलकाता के लिए रात 8:00 बजे उड़ान भरेगा.

ये भी देखें- सहायक पुलिस कर्मियों को लेकर राजनीतिक अखाड़ा बना मोरहाबादी मैदान, आंदोलन जारी

कोरोना को देखते हुए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से फिलहाल मात्र 12 विमानों का परिचालन हो रहा है. जबकि कोरोना काल से पहले 29 विमानों का परिचालन होता था. कोरोना की संकट को देखते हुए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वर्तमान में हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, बंगलोर और कोलकाता के लिए ही विमान उड़ान भर रही हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.