ETV Bharat / city

जमशेदपुर में कोल्हान प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न, पार्टी को मजबूत करने पर हुआ मंथन

author img

By

Published : Mar 14, 2022, 8:08 AM IST

Updated : Mar 14, 2022, 10:05 AM IST

जमशेदपुर में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित. इस कार्यक्रम में झारखंड में कांग्रेस को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के उपायों पर मंथन किया गया.

Kolhan Divisional Workers Conference
कोल्हान प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न

जमशेदपुर: जिले के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कांग्रेस पार्टी का कोल्हान प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न हो गया. पार्टी के इस कार्यक्रम में झारखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई. कोल्हान प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मलेन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में झारखंड कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने कहा- गठबंधन सरकार से नहीं हैं संतुष्ट

अविनाश पांडेय नहीं हुए शामिल

दिल्ली में सीडब्लयूसी की बैठक के कारण झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय जमशेदपुर के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. उनकी अनुपस्थिति में वरीय नेताओं ने झारखंड में कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीतियों पर मंथन किया. सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को हर हाल में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मूल मंत्र दिया. इस दौरान पांच राज्यो में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर करने के लिए जनता के बीच जाकर पार्टी की पॉलिसी विचारधारा से अवगत कराने को कहा गया.

देखें वीडियो
राष्ट्र के लिए सौ मंत्री पद कुर्बान

कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कई बार पुलिस की लाठी खाकर जेल जा चुका हूं. लेकिन अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटा. उन्होंने कहा कि वे खुद को एक छोटा कार्यकर्ता समझते हैं और रात के दो बजे किसी भी कार्यकर्ता को कोई समस्या होगी मैं खड़ा रहूंगा. बन्ना गुप्ता ने साफ तौर पर कहा कि वे देश सौ मंत्री पद कुर्बान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी त्याग और तपस्या से बनी है. कार्यकर्ता खुद को कमजोर ना समझे हर चुनौती का सामना डट कर करें पार्टी तभी चलेगी जब कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा.

Last Updated : Mar 14, 2022, 10:05 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.