ETV Bharat / city

JPP ने की 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, कहा- सत्ता में आने पर 5 साल में बनाएंगे 5 मुख्यमंत्री

author img

By

Published : Oct 25, 2019, 8:11 PM IST

Updated : Oct 25, 2019, 9:06 PM IST

झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है. सभी राजनीतिक पार्टियां जनता के सामने 5 साल के कार्यकाल का वादा कर रही है. उन्हें तरह-तरह के ऑफर दे रही है. इसी के तहत जमशेदपुर में झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि वो अगर सत्ता में आएंगे तो 5 साल में 5 सीएम बनाएंगे.

झारखंड विधानसभा चुनाव

जमशेदपुर: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो सूर्य सिंह बेसरा ने 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि सत्ता मिलने पर 5 साल में 5 मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे और झारखंड आंदोलनकारियों को 30,000 रुपए प्रतिभा पेंशन के साथ उनके बच्चों को एमए तक के लिए मुफ्त शिक्षा मुहैया कराएंगे.

देखिए पूरी खबर

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीसरा मोर्चा का नेतृत्व करने वाले झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो सूर्य सिंह बेसरा ने 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में बैठक के बाद जेपीपी नेता सूर्य सिंह बेसरा ने प्रथम चरण में 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए कहा है कि झारखंड में सत्ता में आने के बाद झारखंड की तकदीर और तस्वीर को बदलेंगे.

उन्होंने कहा है कि झारखंड की राजनीति में झारखंड आंदोलनकारी और मूलवासी के साथ-साथ महिलाओं को 50% का हिस्सेदारी होगा. सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि झारखंड में सत्ता में आने के बाद देश में यह पहली बार होगा कि 5 साल के लिए पांच मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. पहले वर्ष में एसटी से वह खुद झारखंड का नेतृत्व करेंगे. दूसरे वर्ष में एससी, तीसरे वर्ष में ओबीसी, चौथे वर्ष में माइनॉरिटी और पांचवे वर्ष में महिला मुख्यमंत्री बनाई जाएगी.

ये भी पढे़ं: रघुवर के खिलाफ हेमंत सोरेन हैं बेहतर चेहरा, महागठबंधन के होंगे नेता: बादल पत्रलेख

उन्होंने कहा कि इससे विकास सभी क्षेत्र में होगा. इसके साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों को प्रति माह 30 हजार पेंशन दी जाएगी और उनके बच्चों को एमए तक की शिक्षा मुफ्त मुहैया कराई जाएगी. सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि झारखंड पीपुल्स पार्टी का चुनाव चिन्ह हंडी होगा. वहीं झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का चुनाव चिन्ह जोड़ा पत्ता होगा.

तीसरा मोर्चा के 10 प्रत्याशियों के नाम

नाम विधानसभा पार्टी
सूर्य सिंह बेसरा घाटशिला जेपीपी
सुखदेव हेम्ब्रम चक्रधरपुर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा
लक्ष्मण भेलमांडी मनोहरपुर जीएएम
साधु चरण सिंह चाईबासा जेएएम
दिनकर कच्छप जमशेदपुर पूर्वी जेपीपी
चंदा मुखी जुगसलाई जेपीपी
शंकर मुंडा पोटका जेपीपी
उमानाथ कोल नाला जेपीपी
अनिल कुमार टुडू मधुपुर जेपीपी
हाबिल मिंज खिजरी जेपीपी
Intro:जमशेदपुर।

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो सूर्य सिंह बेसरा ने 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि सत्ता मिलने पर 5 साल में 5 मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे और झारखंड आंदोलनकारियों को 30000 प्रतिभा पेंशन के साथ उनके बच्चों को एम ए तक के लिए मुफ्त शिक्षा मुहैया कराएंगे।


Body:झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीसरा मोर्चा का नेतृत्व करने वाले झारखंड पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो सूर्य सिंह बेसरा ने 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।
जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में बैठक के बाद जेपीपी नेता सूर्य सिंह बेसरा ने प्रथम चरण में 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए कहा है कि झारखंड में सत्ता में आने के बाद झारखंड की तकदीर और तस्वीर को बदलेंगे ।
उन्होंने कहा है कि झारखंड की राजनीति में झारखंड आंदोलनकारी और मूलवासी के साथ साथ महिलाओं को 50% का हिस्सेदारी होगा।
उन्होंने कहा है कि झारखंड में सत्ता पर आने के बाद देश में यह पहली बार होगा कि 5 साल के लिए पांच मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे पहले वर्ष में ST से वह खुद झारखंड का नेतृत्व करेंगे दूसरे वर्ष SC तीसरे वर्ष OBC चौथे वर्ष माइनॉरिटी और पांचवे वर्ष महिला मुख्यमंत्री बनाई जाएगी सबको मौका दिया जाएगा इससे विकास सभी क्षेत्र में होगा ।साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों को प्रति माह 30 हजार पेंशन दी जाएगी और उनके बच्चों को एम ए तक की शिक्षा मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि झारखंड पीपुल्स पार्टी का चुनाव चिन्ह हंडी होगा वही झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का चुनाव चिन्ह जोड़ा पत्ता होगा।
बाईट सूर्य सिंह बेसरा जेपीपी सुप्रीमो



Conclusion:तीसरा मोर्चा के 10 प्रत्याशियों के नाम
नाम विधानसभा पार्टी

सूर्य सिंह बेसरा घाटशिला जेपीपी
सुखदेव हेम्ब्रम चक्रधरपुर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा
लक्ष्मण भेलमांडी मनोहरपुर जीएएम
साधु चरण सिंह चाईबासा जेएएम
दिनकर कच्छयप जमशेदपुर पूर्वी जेपीपी
श्रीमती चंदा मुखी जुगसलाई जेपीपी
शंकर मुंडा पोटका जेपीपी
उमानाथ कोल नाला जेपीपी
अनिल कुमार टुडू मधुपुर जेपीपी
Last Updated :Oct 25, 2019, 9:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.