ETV Bharat / city

मुंबई पुलिस ने 8 लड़कियों को बरामद कर दुमका पहुंचाया, काम की तलाश में गई थी मुंबई

author img

By

Published : Oct 21, 2021, 10:41 PM IST

दुमका की 8 लड़की काम की तलाश में एक महीने पहले मुंबई गई थी. जिसे कल्याण रेलवे स्टेशन की पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया और महाराष्ट्र बाल कल्याण समिति को सौंप दिया. मुंबई पुलिस ने मामले की जानकारी दुमका सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारी प्रकाश चंद्र को दी. सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारी के अनुरोध पर गुरुवार को कल्याण थाना पुलिस सभी लड़कियों को लेकर दुमका आई और सीडब्लूसी को सौंप दिया.

ETV Bharat
लड़की बरामद

दुमका: काम की तलाश में दुमका जिले से एक महीने पहले 8 लड़की मुंबई गई थी. जिसे मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन की पुलिस ने कब्जे में लेकर सकुशल दुमका भेज दिया. बरामद लड़कियां दुमका के चार प्रखंड रामगढ़, गोपीकांदर, शिकारीपाड़ा और जरमुंडी की है.

इसे भी पढे़ं: मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाई गई दो नाबालिग बच्ची, खूंटी से दिल्ली ले जाने की थी तैयारी

गुरुवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय में सभी बरामद लड़कियों का बयान दर्ज किया गया. उसके बाद बाल कल्याण समिति ने सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. सभी मुंबई में रहने वाले एक रिश्तेदार के बुलावे पर गई थी. ये लड़कियां एक महीने पहले मुंबई गई थी. 21 सितंबर को कल्याण रेलवे स्टेशन पर उतरते ही रेलवे पुलिस ने शक के आधार पर सभी को पकड़ लिया. पूछताछ में सभी ने बताया कि वो एक रिश्तेदार के कहने पर मुंबई आई थी. जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर रेलवे पुलिस ने सभी को महाराष्ट्र बाल कल्याण समिति को सौंप दिया.


मुंबई पुलिस ने दुमका बाल कल्याण समिति से किया संपर्क


चार दिन पहले मुंबई की बाल कल्याण समिति ने दुमका सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारी प्रकाश चंद्र को सारी बताई थी. प्रकाश के अनुरोध पर गुरुवार को कल्याण थाना के तीन जवान और चार महिला पुलिसकर्मी सभी लड़कियों को साथ लेकर दुमका पहुंचे और सीडब्लूसी को सौंप दिया. समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में सभी लड़कियों का बयान दर्ज किया गया. सभी ने एक स्वर में बताया कि मुंबई में उनके गांव का एक रिश्तेदार रहता है. उसने ही काम दिलाने के लिए बुलाया था. स्टेशन पर उतरते ही सभी को पकड़ लिया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.