ETV Bharat / briefs

पूर्व आईपीएस पीआरके नायडू बने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति, विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

author img

By

Published : Jun 26, 2020, 10:29 PM IST

Updated : Jun 26, 2020, 10:44 PM IST

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 2016 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सेवानिवृत्त पूर्व आईपीएस पीआरके नायडू को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है. बता दें कि रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति का पद अब तक रिक्त था.

 raksha shakti university in ranchi
रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय.

रांचीः शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 2016 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए और राज्य सरकार के परामर्श लेते हुए सेवानिवृत्त पूर्व आईपीएस पीआरके नायडू को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया. गौरतलब है रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति का पद अब तक रिक्त था.


झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना
झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी. इस विश्वविद्यालय में आईटी सेक्टर से जुड़े पठन-पाठन के अलावा साइबर क्राइम, सिक्योरिटी के साथ-साथ पुलिस विज्ञान और सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में पठन-पाठन का कार्य कराया जाता है. वर्ष 2016 के बाद इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बेहतर कर रहे हैं. हालांकि एक बैच के विद्यार्थियों को चेन्नई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिए जाने का मामला भी काफी तूल पकड़ा था. वह विद्यार्थी अभी भी आंदोलनरत है. मामले को लेकर जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच भी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- रांची: डिजिटल होगा रांची विश्वविद्यालय, शुरू हुआ CCTV कैमरा लगाने का काम

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलाधिपति
स्थापना काल के बाद से ही इस विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में तत्कालीन उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. इस विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा संबद्धता प्राप्त है. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की कुलाधिपति है. इसी कड़ी में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सरकार के साथ परामर्श करने के बाद सेवानिवृत्त आईपीएस पीआरके नायडू को इस विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त किया है.

पीआरके नायडू के पास पुलिस सेवा के दौरान कई उपलब्धियां है. शिक्षा के क्षेत्र में नायडू का काफी लगाव है. ऐसे में उन्हें कुलपति के रूप में इस विश्वविद्यालय का पदभार देना विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

Last Updated :Jun 26, 2020, 10:44 PM IST

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.