पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, बोले- भारत के विकास को लेकर उनका विजन असाधारण
Updated on: Jun 23, 2022, 5:33 PM IST

पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, बोले- भारत के विकास को लेकर उनका विजन असाधारण
Updated on: Jun 23, 2022, 5:33 PM IST
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली पहुंचीं. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनके विजन को असाधारण बताते हुए उनकी तारीफ की.
नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं. मोदी ने कहा, 'द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की. राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देशभर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है. जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है.'
-
Met Smt. Droupadi Murmu Ji. Her Presidential nomination has been appreciated across India by all sections of society. Her understanding of grassroots problems and vision for India’s development is outstanding. pic.twitter.com/4WB2LO6pu9
— Narendra Modi (@narendramodi) June 23, 2022
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. अमित शाह ने खुद एक ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं. उन्होंने कहा, 'एनडीए के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं. उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है. मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा.'
-
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi meets NDA's Presidential candidate Droupadi Murmu. She will file her nomination tomorrow, June 24th.
— ANI (@ANI) June 23, 2022
(Source: PMO) pic.twitter.com/FuiHbNEBbf
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुर्मू आज दिल्ली पहुंचीं. मुर्मू (64) प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे.
-
NDA के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
— Amit Shah (@AmitShah) June 23, 2022
उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है।
मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा। pic.twitter.com/In4ddFZMoL
राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर निर्वाचित होने वाली दूसरी महिला होंगी.
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार
