ETV Bharat / state

सोलन में एशिया की पहली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता शुरू, अशोक ध्यानचंद रहे मौजूद

author img

By

Published : Apr 7, 2023, 1:51 PM IST

Updated : Apr 7, 2023, 2:55 PM IST

hockey tournamen
hockey tournamen

सोलन में आज एशिया की पहली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो गया. 9 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर की 12 टीमें हिस्सा लेंगी.(hockey tournament in Solan)

सोलन में हॉकी प्रतियोगिता शुरू

सोलन: शुक्रवार से सोलन के ठोडो मैदान में एशिया की पहली राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई. इस अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता 6 जोन भाग ले रहे हैं, जिनमे नॉर्थ, साउथ, सेंट्रल, वेस्ट, ईस्ट जोन शामिल है. इसके अलावा हिमाचल को अलग से एक जोन बनाया गया है. इस प्रतियोगिता में देश भर की 12 टीमें भाग ले रही, जिनमें 6 टीमें लड़कों की और 6 टीमें लड़कियों की शामिल रहेंगी. यह प्रतियोगिता ग्रासरूट हॉकी प्रमोशन एंड डेवलपमेंट फेडरेशन आयोजित करा रहा है.

सोलन में हॉकी प्रतियोगिता शुरू
सोलन में हॉकी प्रतियोगिता शुरू

युवाओं को आना चाहिए आगे: इन दौरान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे ओलंपियन अशोक ध्यानचंद बतौर मुख्यातिथि इस प्रतियोगिता में पहुंचे. अशोक ध्यानचंद ने कहा कि ग्रासरूट पर हॉकी फेडरेशन हॉकी को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम कर रहा है. उन्हें भी इसमे आने का मौका मिला यह उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि देश के बच्चों को हॉकी खेलने के लिए आगे आना चाहिए और अपना जुनून डालना चाहिए ,ताकि अपना और देश का नाम रोशन किया जा सके.

सोलन में एशिया की पहली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता
सोलन में एशिया की पहली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता

हॉकी की तरफ ध्यान कम: अशोक ध्यानचंद ने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि सभी खेलों को आगे लाने के लिए हर खेल को बढ़ावा दिया जाए. उन्होंने कहा कि क्रिकेट और कबड्डी खेल आगे बढ़ रहे. हॉकी की तरफ ,लेकिन युवाओं का रुझान कम दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि हॉकी को बढ़ावा मिलना चाहिए. युवाओं को आगे आना चाहिए और हॉकी फेडरेशन भी इस दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए कि हॉकी खेल को बढ़ावा मिल सके. बता दें कि आज से 9 अप्रैल तक इस हॉकी प्रतियोगिता में देश भर की 12 टीमें भाग लेंगी, जिसमें 6 टीमें लड़कियों और 6 टीमें में लड़कों की होंगी.

ये भी पढ़ें : सोलन में होगी एशिया की पहली अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता, 12 टीमें लेंगी भाग, मेजर ध्यानचंद के बेटे होंगे मुख्य अतिथि

Last Updated :Apr 7, 2023, 2:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.