ETV Bharat / state

सीएम आवास पहुंचे यशवंत छाजटा, हिमुडा उपाध्यक्ष नियुक्ति के बाद समर्थकों के साथ जताया आभार

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Dec 3, 2023, 3:07 PM IST

Yashwant Chhajta Hindi News
हिमुडा उपाध्यक्ष नियुक्ति के बाद समर्थकों के साथ सीएम आवास पहुंचे यशवंत छाजटा.

Yashwant Chhajta Hindi News: हिमुडा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद आज यशवंत छाजटा सीएम सुक्खू का आभार जताने के लिए समर्थकों संग सीएम आवाज पहुंच गए. वहीं इसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष... पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने पहुंचे हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा

शिमला: हिमुडा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद यशवंत छाजटा समर्थकों के साथ रविवार को मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाकर यशवंत छाजटा की नियुक्ति का जश्न मनाया.

कार्यकर्ताओं ने ओक ओवर में नाटी डाली और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस नियुक्ति के लिए फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से मिलते नजर आए. इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जल्द बोर्ड निगमों की नियुक्तियां देने की बात कही.

Yashwant Chhajta Hindi News
हिमुडा उपाध्यक्ष नियुक्ति के बाद समर्थकों के साथ सीएम आवास पहुंचे यशवंत छाजटा.

हिमुडा उपाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद धन्यवाद करने समर्थकों के साथ पहुंचे यशवंत छाजटा की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यशवंत छाजटा लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं. उन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य 20 से 25 वर्ष कांग्रेस पार्टी को दिए हैं और उनकी नियुक्ति की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नियुक्तियां दी जाएंगी.

वहीं, यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री द्वारा जिम्मेदारी देने पर आभार जताया और कहा कि जो विश्ववास उन पर जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में लोगों को सस्ते दामों पर मकान मुहैया करवाने का पूरा प्रयास करेंगे.

कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जताया आभार: मुख्यमंत्री का आभार जताने के बाद कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे और वहां पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का आभार जताया. इस दौरान प्रतिभा सिंह का यशवंत छाजटा ने शॉल और टोपी पहनाकर उन्हें सम्मनित किया साथ ही प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री का सगंठन के लोगों को बोर्ड निगमों में नियुक्ति देने पर आभार जताया.

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: 2 राज्यों में कांग्रेस सरकार बनने की उम्मीद, तेलंगाना में क्यों नहीं चली मोदी की गारंटी: CM सुक्खू

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.