ETV Bharat / state

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बनी स्टीयरिंग कमेटी में CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह शामिल, उप समूहों में शांडिल व राठौर रखे

author img

By

Published : Feb 11, 2023, 9:02 PM IST

Updated : Feb 12, 2023, 6:08 AM IST

rashtriya congress adhiveshan
rashtriya congress adhiveshan

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बनी स्टीयरिंग कमेटी में CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह को शामिल किया गया है. (rashtriya congress adhiveshan) (congress adhiveshan in raipur)(Pratibha Singh in steering committee) (CM Sukhvinder in steering committee)

शिमला: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा है. राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए स्टीयरिंग कमेटी के साथ ही कई उप समूह बनाए गए हैं. हिमाचल के नेताओं को भी स्टीयरिंग कमेटी और उप समूहों में जगह दी गई है. हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को इनमें शामिल किया गया है.

स्टीयरिंग कमेटी में सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह: कांग्रेस ने राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए जो स्टीयरिंग कमेटी बनाई है उसमें हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को शामिल किया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बनी स्टीयरिंग कमेटी में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी सहित 122 सदस्य शामिल हैं. इसमें प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते प्रतिभा सिंह भी शामिल की गई हैं. इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री आनंद शर्मा को इंटरेनेशनल अफेयर्स उप समूह में जगह दी गई है.

किसान और कृषि उप समूह में कर्नल धनीराम शांडिल: कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए किसानों और कृषि के लिए बनाए गए उप समूह में हिमाचल से वरिष्ठ नेता एवं सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल शामिल किए गए हैं. अमरिंदर सिंह बराड़ की अध्यक्षता में बनाई गई इस उप समूह में एक संयोजक और 14 सदस्य बनाए गए हैं.

राजनीतिक मामलों के उप समूह में कुलदीप सिंह राठौर शामिल: कांग्रेस के राष्ट्रीय के लिए गठित राजनीतिक मामलों के उप समूह में हिमाचल से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर को शामिल किया गया है. डॉ. वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता में बनाए गए इस उप समूह में एक संयोजक और 20 सदस्य हैं.

ये भी पढ़ें: रामपुर के टिक्कर-खमाड़ी रोड की सुधरेगी हालात, केंद्र ने जारी किए 100 करोड़: विक्रमादित्य सिंह

Last Updated :Feb 12, 2023, 6:08 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.