ETV Bharat / state

दिल्ली में बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू- आने वाला भविष्य कांग्रेस का

author img

By

Published : Dec 17, 2022, 7:04 PM IST

नई दिल्ली में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सम्मान में NSUI और युवा कांग्रेस ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निराशा त्यागकर पूर्ण ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जन-जन तक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों को पहुंचाएं. (Abhinandan samaroh in honor of CM Sukhvinder)

CM Sukhvinder Singh Sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे परिश्रम के साथ अनुशासित होकर कार्य करें ताकि कांग्रेस पुनः राष्ट्र एवं विभिन्न राज्यों में स्थापित हो सके. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा उनके सम्मान में दिए गए अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की. (Abhinandan samaroh in honor of CM Sukhvinder)

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निराशा त्यागकर पूर्ण ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जन-जन तक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों को पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि भविष्य कांग्रेस का है और सभी को पूर्व की हार से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि संघर्ष की भट्ठी में तप कर ही स्वर्ण कुंदन बनता है और आज का संघर्ष ही राष्ट्रीय के सुदृढ़ भविष्य की नींव रखेगा. उन्होंने कहा कि संघर्ष करने की क्षमता रखने वाला ही चुनौतियों को पार कर सकता है. (CM Sukhvinder Singh Sukhu in New Delhi)

CM Sukhvinder Singh Sukhu
फोटो

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कांग्रेस की विचारधारा ही है जिसने एक आम कार्यकर्ता को महाविद्यालय के कक्षा प्रतिनिधि से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल का मुख्यमंत्री पद सौंपा है. उन्होंने कहा कि आज वह युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यालयों में अपने राजनीतिक जीवन के आरंभ को नमन करने आए हैं. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी न भूलें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां अपने सभी वादे पूरे करेगी. वहीं, जन-जन को पारदर्शी, संवेदनशील एवं साफ- सुथरा प्रशासन प्रदान किया जाएगा. उन्होंने इस अवसर पर अपने राजनीतिक जीवन की यादें भी साझा की.

इस दौरान विधायक अनिरुद्ध सिंह, इंद्र दत्त लखनपाल, रोहित ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, संजय रत्न, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, केवल सिंह पठानिया, भुवनेश्वर गौड़, अजय सोलंकी, राम कुमार चौधरी, कुलदीप राठौड़, नीरज नैयर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, संयुक्त सचिव कृष्णा अलावरू, महासचिव कोकोपाड़ी, सचिव अमित पठानिया, युवा कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी विनीत कंबोज, हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव संदीप कुमार, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य अध्यक्ष दीपक राठौर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज नंदन, पूर्व अध्यक्ष रोहित चौधरी, एनएसयूआई दिल्ली के अध्यक्ष अनिल चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: अंबुजा और ACC को सुक्खू सरकार का झटका, अल्ट्राटेक को दिए सीमेंट के सरकारी ऑर्डर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.