ETV Bharat / state

'AAP' आए स्वागत है, लेकिन फिर से भाजपा बनाएगी सरकार और CM होंगे जयराम

author img

By

Published : Apr 2, 2022, 6:01 PM IST

Mahender singh thakur
महेंद्र सिंह ठाकुर

हिमाचल सरकार में पावरफुल मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि हिमाचल में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र है और सभी को अपनी बात कहने का हक है. चुनावी राजनीति में कोई भी कहीं भी सक्रिय हो सकता है. आम आदमी पार्टी का हिमाचल (Aam Aadmi Party in Himachal ) में स्वागत है, लेकिन यह तय है कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और जयराम ठाकुर फिर से मुख्यमंत्री होंगे.

शिमला: भारत में लोकतंत्र है और सभी को अपनी बात कहने का हक है. चुनावी राजनीति में कोई भी कहीं भी सक्रिय हो सकता है. आम आदमी पार्टी का हिमाचल (Aam Aadmi Party in Himachal ) में स्वागत है, लेकिन यह तय है कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और जयराम ठाकुर फिर से मुख्यमंत्री होंगे. भाजपा सरकार में पावरफुल कैबिनेट मिनिस्टर महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को शिमला में दावा किया कि हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी. उन्होंने जोरदार शब्दों में दोहराया कि जयराम ठाकुर फिर से हिमाचल के मुख्यमंत्री बनेंगे.

राज्य सचिवालय में एक अनौपचारिक बातचीत में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahender singh thakur) ने कहा कि पार्टी का मिशन रिपीट सफल होगा और यहां फिर से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आएगी. महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा पर पहले ढैय्या होने की बात कही जाती थी. कहा जाता था कि भाजपा की सरकार हिमाचल में अढ़ाई साल से अधिक नहीं चलती. वर्ष 1998 में यह मिथक टूटा. 2007 से 2012 में भी भाजपा सरकार बनी. उन्होंने कहा कि अब ऐसा समय है कि हिमाचल में ए या बी अर्थात बारी-बारी से सरकार नहीं बनेगी और भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आएगी.

वीडियो.

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को भी सभी तरह के लोकतांत्रिक हक हैं. लेकिन हिमाचल का मतदाता स्वतंत्र सोच वाला है. यहां का मतदाता न तो किसी बहकावे में आता है और न ही किसी प्रलोभन में हिमाचल के लोग विकास को तरजीह देते हैं. यदि महेंद्र सिंह सात बार चुनाव में जीत हासिल करता है, तो इसका कारण यही है कि विकास पर हमने ध्यान दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद केंद्र के सहयोग से हिमाचल में विकास की रफ्तार नहीं रुकी. प्रदेश की जनता यह जानती है और भाजपा को फिर से सत्ता में लाएगी.

महेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी चुनाव में भाग (Mahender thakur on AAP in Himachal) लिया. लेकिन पार्टी का खाता नहीं खुला. पंजाब में परिस्थितियां अलग थी. वहां कांग्रेस में आपस में कई धड़े थे. कांग्रेस और अकाली दल एक दूसरे को कोसने में लगे रहे और आम आदमी पार्टी ने बीच का रास्ता चुना. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को बाहरी शक्तियों की भी मदद मिली. हिमाचल में लोग किसी बहकावे में नहीं आते.

जहां तक कांग्रेस का सवाल है, तो देश की सबसे पुरानी पार्टी अब लुप्त सी हो गई है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 2 सीटें ही मिल पाई. हिमाचल में भी कांग्रेस की स्थिति कोई अलग नहीं है. यहां पार्टी के प्रदेश प्रभारी आते हैं. लेकिन हिमाचल कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके साथ दिखाई नहीं दिए. महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है और जनता इसी मसले पर फिर से भाजपा को चुनेगी.

ये भी पढ़ें: Hamirpur Traffic Challan: हमीरपुर में कटे इतने चालान, सरकार का भर गया खजाना, जुर्माना राशि जानकर हो जाएंगे हैरान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.