ETV Bharat / state

इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह, हिमाचली टोपी पहनाकर किया सम्मानित

author img

By

Published : Nov 27, 2022, 1:37 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया. (Pratibha Singh in Bharat Jodo Yatra) (Rahul Gandhi Wore Himachali Topi) (Vikramaditya Singh in Bharat Jodo Yatra)

Rahul Gandhi Wore Himachali Topi
इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य

शिमला: मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह शामिल हुए. भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया. (Pratibha Singh in Bharat Jodo Yatra) (Rahul Gandhi Wore Himachali Topi)

प्रतिभा सिंह का दिनभर पैदल यात्रा का कार्यक्रम- इस यात्रा में शामिल हुए प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह दोनों कई किलोमीटर तक पैदल चले और राहुल गांधी के साथ मार्च किया. बता दें कि प्रतिभा सिंह का दिनभर राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में पैदल चलने का कार्यक्रम है. (Rahul Gandhi Wore Himachali Topi in Bharat Jodo Yatra) (Vikramaditya Singh in Bharat Jodo Yatra)

विक्रमादित्य सिंह ने यात्रा की शेयर की फोटो- वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने यात्रा में शामिल होने पर इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया से लोगों को सांझा की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि 'भारत जोड़ो यात्रा में श्री Rahul Gandhi के साथ शामिल हुए, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती Pratibha Singh ने हिमाचली ताज से राहुल जी को सम्मानित किया. जय श्री राम जय हिन्द जय हिमाचल'.

Rahul Gandhi Wore Himachali Topi
इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह.

यात्रा में हिमाचल के कई कार्यकर्ताओं ने लिया भाग- बता दें कि प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश से कई अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए. उनके साथ युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी यात्रा में जुड़े. बीती शाम ही वह यात्रा में जुड़ने के लिए मध्य प्रदेश के महू पहुंचे थे. (Pratibha Singh in Indore) (Vikramaditya Singh in Indore)

सुबह 6 बजे से शुरू हुई यात्रा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 6 बजे से महू से शुरू हुई. यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर है. जिसके चलते कई जगह के रास्तों को डायवर्ट करने के साथ ही राजबाड़ा पर करीब दो किमी पहले ही वाहनों की आवाजाही को रोका जा रहा है. (Vikramaditya Singh in MP) (Pratibha Singh in MP)

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से डरी बीजेपी, हिमाचल में नहीं चलेगा ऑपरेशन लोटस: कुलदीप राठौर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.