ETV Bharat / state

हिमाचल में भी चलेगा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान, प्रतिभा सिंह ने की बैठक

author img

By

Published : Jan 10, 2023, 3:01 PM IST

hath se hath jodo abhiyan in himachal
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

हिमाचल में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा. इसी संदर्भ में प्रार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में बैठक की. बैठक में सभी संयोजको और सभी जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया. (hath se hath jodo abhiyan in himachal)

प्रतिभा सिंह

शिमला: मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में 'भारत जोड़ो यात्रा' के विस्तार के रूप में एक व्यापक संवाद कार्यक्रम 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की बैठक की गई. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, हिमाचल हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के सभी संयोजको और सभी जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया. (hath se hath jodo abhiyan in himachal) (himachal congress meeting in shimla)

हिमाचल में भी चलेगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: हिमाचल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है. हिमाचल प्रदेश में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. अभियान के सफल आयोजन के लिए पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में एक बैठक हुई. बैठक में हाथ जोड़ो अभियान को लेकर तैयारियां करने के निर्देश दिए गए. हिमाचल में 26 जनवरी से शुरू हो रहा यह अभियान दो महीने तक चलेगा. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर पर लोगों के घर-घर जाकर राहुल गांधी का संदेश देंगे. इस अभियान का मकसद देश की एकता व अखंडता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना है. (pratibha singh on hath se hath jodo abhiyan)

hath se hath jodo abhiyan in himachal
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

19 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी हिमाचल: वहीं, प्रतिभा सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल के इंदौरा पहुंचेगी. जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. (Bharat Jodo Yatra in Himachal)

पूरे देश में चलाया जा रहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: उल्लेखनीय है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का फॉलोअप है. भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखते हुए 26 जनवरी से पूरे देश में गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर यह अभियान चलेगा.हिमाचल में इस यात्रा में मुख्यमंत्री, मंत्री, कांग्रेस के सभी विधायक भी अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. इस अभियान की सांकेतिक शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला से 4 जनवरी को की थी.

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में शुरू होने जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर पार्टी मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत ब्लॉक स्तर पर की जाएगी. इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और राहुल गांधी की तरह एकता और अखंडता का संदेश कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट गठन के बाद अब पोर्टफोलियो के लिए लॉबिंग

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.