ETV Bharat / state

करोड़पतियों की विधानसभा: 68 में से 65 विधायक धनकुबेर, कांग्रेस के सभी 40 करोड़पति

author img

By

Published : Dec 9, 2022, 1:19 PM IST

Updated : Dec 9, 2022, 4:06 PM IST

Crorepati MLA in Himachal
Crorepati MLA in Himachal

हिमाचल प्रदेश में ये तो तय है कि रिवाज नहीं बदल रहा. प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. जीतने वाले प्रत्याशियों में से 68 में से 65 प्रत्याशी करोड़पति हैं. विजयी करोड़पति प्रत्याशी कौन-कौन हैं ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर....(Winner Candidates Properties in Himachal) (HP Election Winning Candidates)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. हिमाचल प्रदेश में भाजपा का राज बदल गया. यहां पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बरकरार रहा. भाजपा चुनाव हार गई जबकि कांग्रेस सरकार में आने में कामयाब हुई है. कांग्रेस को 68 में से 40 सीटों से पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि भाजपा केवल 25 सीटों पर ही सिमट गई. बता दें कि कांग्रेस के जितने वाले सभी 40 प्रत्याशी करोड़पति है. वहीं, भाजपा के 25 में से 22 विजयी प्रत्याशी भी करोड़पति हैं और बाकी 3 जिताऊ प्रत्याशी लखपति हैं. इसके अलावा हिमाचल में तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते हैं. जिनमें से तीनों प्रत्याशी करोड़पति हैं. (Winning Candidates Properties in Himachal)

कांग्रेस के सभी 40 विजयी उम्मीदवार करोड़पति: प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. हिमाचल के लोगों ने सरकार बदलने के रिवाज को जारी रखा. प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया. सभी 40 विजयी उम्मीदवार करोड़पति हैं. सभी के पास करोड़ों की संपत्ति है. शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, नगरोटा से आरएस बाली और दून से राम कुमार टॉप थ्री में हैं. सभी 40 विजयी उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति है.(Congress Winning Candidates Properties in HP)

कांग्रेस के करोड़पति विधायक विधानसभा सीट कांग्रेस के करोड़पति विधायक विधानसभा सीट कांग्रेस के करोड़पति विधायक विधानसभा सीट
1विक्रमादित्य सिंहशिमला ग्रामीण15विनय कुमारश्री रेणुका जी29जगत सिंह नेगी किन्नौर
2आरएस बाली नगरोटा16नीरज नैय्यरचंबा30केवल सिंह पठानियाशाहपुर
3 राम कुमार दून17चैतन्य शर्मा गगरेट31 संजय अवस्थीअर्की
4राजेंद्र सिंह राणासुजानपुर18सुखविंदर सिंह सुक्खूनादौन32 नंदलाल रामपुर
5आशीष बुटेलपालमपुर19इंद्र दत्त लखनपाल बड़सर33सुदर्शन सिंह चिंतपूर्णी
6भुवनेश्वर गौड़ मनाली20धविंद्र कुमार कुटलैहड़34 यादविंदर गोमाजयसिंहपुर
7 सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू21विनोद सुल्लतानपुरी कसौली35मोहन लाल ब्राक्टारोहड़ू
8भवानी सिंह पठानियाफतेहपुर22मुकेश अग्निहोत्रीहरोली36राजेश धर्माणीघुमारवीं
9हर्षवर्धन चौहानशिलाई23किशोरी लालबैजनाथ37मलेंदर राजनइंदौरा
10रवि ठाकुर लाहौल स्पीति24हरीश जनारथाशिमला शहरी38अजय सोलंकी नाहन
11रोहित ठाकुरजुब्बल कोटखाई25चंद्र कुमारज्वाली39सुरेश कुमारभोरंज
12अनिरुद्ध सिंहकसुम्पटी26कुलदीप सिंह राठौरठियोग40चंद्र शेखरधर्मपुर
13कुलदीप सिंह पठानियाभटियात27संजय रत्न ज्वालामुखी
14सुधीर शर्माधर्मशाला28धनीराम शांडिलसोलन

भाजपा के 22 विजयी उम्मीदवार करोड़पति, 3 लखपति: हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों में से 25 सीटों पर ही भाजपा काबिज हो पाई है. भाजपा का रिवाज बदलने का सपना पूरा नहीं हो पाया. खैर, 25 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. वहीं, 25 में से 22 विजयी उम्मीदवार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. वहीं, तीन लखपति हैं. चौपाल से जीतकर आए बलवीर वर्मा न केवल भाजपा के सबसे अमीर विधायक हैं बल्कि वह हिमाचल के सभी जितने वाले उम्मीदवारों से ज्यादा अमीर है. इसके अलावा भाजपा के कौन विजयी प्रत्याशी करोड़पति हैं और कौन लखपति हैं जानने के लिए टेबल देखें...(BJP Winning Candidates Properties in Himachal)

भाजपा के करोड़पति विधायक विधानसभा सीट भाजपा के करोड़पति विधायक विधानसभा सीट भाजपा के लखपति विधायक विधानसभा सीट
1बलवीर सिंह वर्माचौपाल12 इंद्र सिंहबल्ह 23 लोकेंद्र कुमार आनी
2अनिल शर्मामंडी13जीत राम कटवालझंडुता 24सुरेंद्र शौरी बंजार
3प्रकाश प्रेम कुमारजोगिंदर नगर14त्रिलोक जम्वालबिलासपुर 25दलीप ठाकुरसरकाघाट
4रणबीर सिंह निक्कानुरपुर15सत्तपाल सिंह सत्तीऊना
5धविंदर सिंह डलहौजी16 हंसराजचुराह
6पवन कुमार काजलकांगड़ा17सुखराम चौधरीपांवटा साहिब
7जयराम ठाकुरसराज18विनोद कुमारनाचन
8रणधीर शर्मा नैना देवी19दीप राज करसोग
9विपिन सिंह परमारसुलह20पूर्ण चंद द्रंग
10जनक राजभरमौर21 रीना कश्यप पच्छाद
11 राकेश कुमार सुंदरनगर22बिक्रम सिंह ठाकुरजसवां परागपुर

जीत दर्ज करने वाले तीनों निर्दलीय भी करोड़पति: हिमाचल प्रदेश में 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीवारों ने बाजी मारी है. बता दें कि नालागढ़ विधानसभा सीट से केएल ठाकुर विजयी रहे हैं. वहीं, हमीरपुर सीट से आशीष शर्मा और देहरा सीट से होशियार सिंह ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़कर जीत अपने नाम की. ये तीनों ही प्रत्याशी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

2017 में कितने विधायक थे करोड़पति: एडीआर के मुताबिक 2017 में 68 में से 50 विधायक करोड़पति थे. भाजपा के 47 में से 29 और कांग्रेस के सभी जितने वाले 20 विधायक करोड़पति थे वहीं, एक करोड़पति विधायक सीपीआई(एम) से था.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में कांग्रेस को 40, बीजेपी को 25 और निर्दलीय को 3 सीटें मिलीं, देखिए लिस्ट

Last Updated :Dec 9, 2022, 4:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.