ETV Bharat / state

सड़क हादसे पर CM सुखविंदर सिंह ने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा, राजस्थान सरकार से घायलों की मदद करने का आग्रह

author img

By

Published : Dec 17, 2022, 12:08 PM IST

Updated : Dec 17, 2022, 1:21 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंर सिंह ने राजस्थान में हुए हादसे पर दुख जताया है. सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने गए हिमाचल के कार्यकर्ताओं के बारे में भी जानकारी हासिल की. वहीं, राजस्थान सरकार से घायलों की मदद करने का आग्रह किया है.(CM Sukhvinder Singh on Rajasthan accident)

राजस्थान सरकार से घायलों की मदद करने का आग्रह
राजस्थान सरकार से घायलों की मदद करने का आग्रह

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंर सिंह ने राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे वाहन हादसे की जानकारी के बाद राजस्थान सरकार से दुर्घटना में घायलों को उचित उपचार सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का वाहन लौटते समय हादसे का शिकार हो गया था. (CM Sukhvinder Singh on Rajasthan accident)

सीएम ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से दूरभाष के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. विधायक रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सभी कार्यकर्ता ठीक हैं.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना में राजस्थान के व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है. (Himachal Congress leaders Bus collided with pickup)

ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा: हिमाचल से राजस्थान गए कांग्रेसी नेताओं की बस पिकअप से भिड़ी, दो की मौत, 10 घायल

Last Updated :Dec 17, 2022, 1:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.