ETV Bharat / state

सोनिया गांधी और प्रियंका से मिलने छराबड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu, वापसी में पप्पी दा ढाबा में लोगों संग खाए चाय-पकोड़े

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Oct 2, 2023, 10:20 PM IST

cm sukhvinder sukhu news
में पप्पी दा ढाबा में सीएम सुखविदर सिंह सुक्खू ने लोगों संग खाए चाय-पकोड़े

हिमाचल के सीएम सुखविदर सिंह सुक्खू आज देर शाम सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने छराबड़ा पहुंचे. वहीं, वापस लौटते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू संजौली पहुंचे. यहां उन्होंने मशहूर पप्पी दा ढाबा में चाय पकोड़े खाए. पढ़ें पूरी खबर... (cm sukhvinder sukhu news) (Sukhvinder Singh Sukhu).

शिमला: सीएम सुखविदर सिंह सुक्खू सोमवार देर शाम सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने छराबड़ा पहुंचे. सीएम ने करीब आधा घंटे तक दोनों नेताओं के साथ बातचीत की. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावित लोगों के लिए जारी किए गए 4500 करोड़ के पैकेज की जानकारी दी. इस दौरान सुखविंदर सिंह सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की भी जानकारी दी.

मुख्यमंत्री सुक्खू कल रिज मैदान पर सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप व धनराशि वितरित करेंगे. इसका समारोह रिज पर आयोजित किया जा रहा है. इसके अलावा सीएम ने हिमाचल की राजनीतिक मामलों को लेकर भी चर्चा की. हिमाचल सरकार के निगमों व बोर्डों में नियुक्तियां की जानी हैं, इसको लेकर भी इस दौरान चर्चा की गई. उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी भी दो दिन पहले शिमला आए थे और अपनी बहन प्रियंका के घर ठहरे थे. राहुल गांधी आज सुबह ही शिमला से वापस रवाना हुए.

  • " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="">

संजौली में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ चाय पकोड़े खाए: इसके बाद वापस लौटते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू संजौली पहुंचे. यहां उन्होंने मशहूर पप्पी दा ढाबा में चाय पकोड़े खाए. इसी ढाबे में मुख्यमंत्री कॉलेज के दौरान बतौर अपने साथियों के साथ चाय आदि पीते थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यहां पहुंचकर अपने पुराने दिनों को याद किया. मुख्यमंत्री ने छात्र संघ के चुनाव की रणनीति भी यहीं अपने दोस्तों के साथ बनाते थे.

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पुराने दोस्त भी मौजूद रहे. इसके बाद सीएम कांग्रेस सचिव और पूर्व पार्षद सुशांत कपरेट के रेस्टोरेंट बैंबू हट में भी गए. पप्पी दा ढाबा के मालिक हरदीप सिंह का कहना है कि सुखविंदर सिंह संजौली कालेज में पढ़ाई के दौरान उनके ढाबे में अक्सर आ जाया करते थे. इसके बाद भी सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां आते रहते थे. उनका कहना था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार यहां आए है और वह पहले जैसे ही हैं, इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने फोटो भी लिए.

ये भी पढ़ें- हिमाचल राजभवन का Head Cook धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, कोर्ट के आदेशों के बाद हुई गिरफ्तारी, ड्यूटी से सस्पेंड, पुलिस पर सवाल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.