ETV Bharat / state

Batseri Landslide: PM मोदी, CM जयराम और जेपी नड्डा समेत इन्होंने जताया दुख

author img

By

Published : Jul 25, 2021, 6:01 PM IST

Updated : Jul 25, 2021, 10:05 PM IST

किन्नौर के बटसेरी गांव में लैंडस्लाइड से 9 पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि लोग घायल हुए हैं. सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. इसके साथ ही सीएम ने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली और उन्हें उचित दिशानिर्देश भी दिए.

Chief Minister expressed grief over batseri landslide
बटसेरी लैंडस्लाइड पर CM जयराम ठाकुर ने जताया दुख.

शिमला: किन्नौर के बटसेरी गांव में लैंडस्लाइड से 9 पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं. हादसे में पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है जबकि क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. वहीं. इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी दुख व्यक्त किया है. सीएम ने घटना की सूचना मिलते ही किन्नौर जिला प्रशासन से बात कर हादसे की जानकारी ली और उन्हें उचित दिशा निर्देश भी दिए.

सीएम ने ट्वीट किया, 'किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।'

इसके अलावा सीएम ने प्रशासन ने लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. सीएम ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'मैंने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए। प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं। ॐ शांति!'

batseri-landslide
फोटो.

किन्नौर के बटसेरी में लैंडस्लाइड में 9 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. इस हादसे पर पीएम की ओर से ट्वीट कर दुख व्यक्त किया गया है. ट्वीट में लिखा गया है, 'हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM'

PMO tweet
फोटो.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बटसेरी हादसे पर दुख व्यक्त किया है. अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा है, 'हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे में कई लोगों के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बटसेरी हादसे पर दुख जताया है. अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, 'हिमाचल के किन्नौर में लैंड स्लाइड की चपेट में आने से हुई पर्यटकों की मृत्यु कष्टप्रद है। प्रदेश सरकार तत्परता से राहत व बचाव कार्यों में लग गई है।घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूँ। प्रभु शोकाकुल परिवार को सम्बल व दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति.'

Anurag thakur tweet
फोटो.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. जेपी नड्डा ने ट्विटर पर लिखा, 'हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन में जानमाल के नुकसान के बारे में सुनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'

JP Nadda tweet
फोटो.

इसके अलावा जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी हादसे पर दुख व्यक्ति किया है. उन्होंने ट्वीट किया. 'किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।'

batseri-landslide
फोटो.

वहीं, प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी हादसे में दुख व्यक्त किया है. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, 'किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।'

govind singh thakur tweet
फोटो.

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर दुख व्यक्ति किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है.'

ये भी पढ़ें: किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी से चट्टान गिरने से 9 पर्यटकों की मौत, 3 घायल

Last Updated : Jul 25, 2021, 10:05 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.