ETV Bharat / state

Mandi Shivratri Fair 2023: देव संस्कृति सदन में पहली बार शिवरात्रि महोत्सव में ठहरेंगे 25 देवता

author img

By

Published : Feb 1, 2023, 7:12 PM IST

Updated : Feb 1, 2023, 7:50 PM IST

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2023 व देवता मेले को लेकर सर्व देवता समिति की कार्यकारिणी की बैठक.
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2023 व देवता मेले को लेकर सर्व देवता समिति की कार्यकारिणी की बैठक.

हिमाचल के जिला मंडी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2023 व देवता मेले को लेकर आज सर्व देवता समिति की कार्यकारिणी की एक बैठक हुई. जिसमें महोत्सव से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई. (Sarva Devta Samiti meeting in Mandi) (International Shivratri Festival 2023)

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2023 को लेकर हुई बैठक.

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2023 व देवता मेले की तैयारियां जोरों पर चली हैं. जिसके चलते बुधवार को सर्व देवता समिति की कार्यकारिणी की एक बैठक देव संस्कृति सदन मंडी में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने की.

बैठक के दौरान शिवरात्रि मेला के दौरान शहर के स्कूल बाजार में बन रही पार्किंग के चलते वहां पर मेले के दौरान रात को ठहरने वाले करीब 25 देवताओं को नए स्थान के बारे में जानकारी दी गई. वहीं, देवलुओं के ठहरने, वाद्य यंत्रों के भंडारण और रसोई आदि की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा भी की गई. सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने कहा कि देव संस्कृति परंपरा के अनुसार ही सभी कार्य होंगे.

Sarva Devta Samiti meeting in Mandi.
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2023 व देवता मेले को लेकर सर्व देवता समिति की कार्यकारिणी की बैठक.

नए स्थान पर देवी-देवताओं के बैठने की व्यवस्था- इसके अतिरिक्त जिन देवी-देवताओं के स्थान पड्डल मैदान में अवरुद्ध हुए हैं, उन देवी-देवताओं को पड्डल मैदान के पास जो नया स्थान चिन्हित किया गया है वहीं, पर देवताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है. समिति ने प्रदेश सरकार और उपायुक्त मंडी से अनुरोध किया है कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2023 शताब्दियों से मनाया जा रहा है व रियासत के समय इस मेले की सभी गतिविधियां पड्डल मैदान में होती रही है. इसलिए संस्कृति धरोहर को यथावत चलाने के लिए देवी-देवताओं को पड्डल मैदान में ही स्थाई स्थान दिए जाए.

मेले की बैठक में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद- इस बैठक में बी सी सरोच वरिष्ठ उप प्रधान, गोबिंद ठाकुर उप प्रधान, रेवती राम शर्मा कोषाध्यक्ष, दिनेश शर्मा महासचिव, वेदराम सलाहकार, राजू राम स्यूंक्त सचिव, बाला राम ,खीमा राम ,तोलु राम ,तेज सिंह, महेंद्र सिंह, कोले राम, तीर्थ राज, अमर सिंह,मनोज कुमार आदि ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें: आंधी आए या तूफान, सैकड़ों सालों से जल रहे अखंड दीप, देवी अहिल्या ने महेश्वर को बनाया था राजधानी

Last Updated :Feb 1, 2023, 7:50 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.