ETV Bharat / state

Dharampur Seat Result: महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर हारे, कांग्रेस के चंद्रशेखर ने दर्ज की जीत

author img

By

Published : Dec 8, 2022, 8:29 AM IST

Updated : Dec 8, 2022, 5:20 PM IST

Dharampur Seat Result
Dharampur Seat Result

मंडी जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट पर मतगणना (HP Poll Result 2022) पुरी हो चुकी है. इस सीट पर महेंद्र ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को हार का समना करना पड़ा है. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है. यहां देखें किसे मिले कितने मत...

धर्मपुर: मंडी जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट पर मतगणना (HP Poll Result 2022) पुरी हो चुकी है. इस सीट पर महेंद्र ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को हार का समना करना पड़ा है. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है. जहां एक ओर भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर को 24,163 मिले हैं, तो वहीं चंद्रशेखर को कुल 26,608 मिले हैं. मंडी जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई थी. यह सीट बीजेपी का गढ़ रही है. राज्य सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह यहां से विधायक हैं. इस बार बीजेपी ने महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को यहां से टिकट दिया था. वहीं, कांग्रेस ने चंद्रशेखर को टिकट दिया था. इस विधानसभा पर चौथी बार चंद्रशेखर की किस्मत का फैसला होना था. इससे पहले वह तीन बार चुनाव हार चुके थे. लेकिन इस बार उन्होंने जीत दर्ज की है. (Himachal Assembly Election 2022)

1990 से महेंद्र सिंह का कब्जा: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नंबर दो के नेता महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से सात बार अलग-अलग केंद्रों पर चुनाव लड़ा और हर बार जीत दर्ज की. विरोधी भले ही उनकी जीत पर तंज कसते रहे लेकिन महेंद्र सिंह की जीत असली राज उनका जनता के बीच रहना है. महेंद्र सिंह हर घर में किसी न किसी रूप में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाते रहे हैं.

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से 1977 में जनता पार्टी से ओमचंद, 1982 में कांग्रेस से भीखम राम, 1985 में कांग्रेस से नत्था सिंह ने चुनाव जीता. वहीं 1990 से 2017 तक अलग-अलग राजनीतिक दलों से मंत्री महेंद्र सिंह ने जीत का सिलसिला कायम रखा है. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में यहां पर 57.68% वोट पड़े थे. मंत्री महेंद्र सिंह ने चंद्रशेखर को 11964 वोटों के मार्जिन से हराया था.

रजत ठाकुर पहली बार लड़ रहे चुनाव: वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मंत्री महेंद्र सिंह अपनी जगह बेटे रजत ठाकुर (rajat thakur vs chander shekhar )को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे. 45 साल के रजत के पास 7 करोड़ से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है. रजत बीए पास हैं.

मैदान में 5 प्रत्याशी: इस बार यहां से 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस पार्टी से चंद्रशेखर, भाजपा से रजत ठाकुर, आम आदमी पार्टी से राकेश मंडोतरा, बहुजन समाज पार्टी से प्रकाश चंद और आजाद प्रत्याशी चंद्रशेखर चुनावी समर में हैं. मुख्य रूप से बात की जाए तो यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी जंग देखने को मिलेगी. इस बार यहां 70.54 फीसदी मतदान हुआ है.

Last Updated :Dec 8, 2022, 5:20 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.