ETV Bharat / state

BJP Rally in Himachal: कुल्लू की महारैली के बाद बदलेगी हिमाचल प्रदेश की हवा: जयराम ठाकुर

author img

By

Published : Jun 11, 2023, 9:57 AM IST

Former CM Jairam Thakur on BJP Rally in Kullu.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रथ मैदान का निरीक्षण.

हिमाचल प्रदेश में भाजपा 14 जून को कुल्लू जिले में ढालपुर के रथ मैदान से लोकसभा चुनावों के लिए हुंकार भरेगी. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू की महारैली के बाद से हिमाचल प्रदेश में हवा बदल जाएगी.

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा की तैयराियां जोरों पर हैं, तो वहीं, कुल्लू जिले के ढालपुर के साथ रथ मैदान में अब भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुंकार भरी जाएगी. वहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली का आयोजन 14 जून को ढालपुर के रथ मैदान में किया जा रहा है. इस रैली के बाद हिमाचल प्रदेश की भी हवा बदल जाएगी. ढालपुर में होने वाली बीजेपी की महा रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रथ मैदान का निरीक्षण किया.

14 जून को कुल्लू आएंगे जेपी नड्डा: इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की और यहां पर चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 14 जून से मंडी संसदीय क्षेत्र की इस रैली के साथ ही पूरे प्रदेश में लोकसभा चुनाव का आगाज भाजपा द्वारा किया जाएगा. कुल्लू की महारैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. इस दौरान जेपी नड्डा का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा.

पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा जनंसपर्क अभियान: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान को पूरे प्रदेश में तेज गति दी गई है और जन-जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाया जा रहा है. वहीं, अब हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में भी इसी तरह की महारैलियां आयोजित की जाएंगी. इन रैलियों में भाजपा के शीर्ष नेता शामिल होंगे. इसके अलावा संगठन के तौर पर भी पूरे प्रदेश में बैठकें आयोजित की जाएंगी और कांग्रेस सरकार की जो नाकामियां हैं, उसके बारे में भी आमजन को जागरूक किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: BJP Rally in Himachal: 12 को कांगड़ा और 14 जून को कुल्लू में BJP की महारैली, जेपी नड्डा होंगे शामिल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.