ETV Bharat / state

कांगड़ा में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर किया प्रहार, कहा- कर्मचारियों की परेशानी से जयराम सरकार को नहीं सरोकार

author img

By

Published : Nov 4, 2022, 3:44 PM IST

Updated : Nov 4, 2022, 5:39 PM IST

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के स्टार प्रचार मैदान में डटे हुए हैं. वहीं, आज कांगड़ा जिले के नगरोटा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक के बाद एक मंच के माध्यम से भाजपा पर जुबानी हमले किए. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी होती जा रही है. सरकार ने जो रोजगार देने के वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए. (Congress Rally in Himachal) (Priyanka Gandhi rally in kangra)

Priyanka Gandhi rally in kangra
कांगड़ा में प्रियंका गांधी की रैली

कांगड़ा: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को चुनावे होने हैं. ऐसे में प्रदेश में प्रचार-प्रसार जोरों पर है. इसी कड़ी में आज कांगड़ा जिले के नगरोटा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक के बाद एक मंच के माध्यम से भाजपा पर जुबानी हमले किए. प्रियंका गांधी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों का ही विकास कर पाई है. चाहे वह केंद्र में हो या फिर हिमाचल में. (Himachal Assembly Election 2022) (Congress Rally in Himachal )

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, आज हिमाचल में कर्मचारी सड़कों पर है, भाजपा की सरकार ने जब कर्मचारियों की पेंशन को बंद किया था तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे. वहीं, आज जब वह अपनी पेंशन की मांग कर रहे हैं तो सरकार कहती है कि उनके पास बजट नहीं है. उन्होंने कहा कि बड़े लोगों के कर्ज माफ करने के लिए भाजपा के पास पैसे हैं, लेकिन कर्मचारियों के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं. (Priyanka Gandhi rally in kangra) (Priyanka Gandhi attacks on BJP)

कांगड़ा में प्रियंका गांधी की रैली.

प्रियंका गांधी ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी होती जा रही है. सरकार ने जो रोजगार देने के वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए. महिलाएं आज महंगाई से परेशान हैं. सरकार ने योजना तो चला दी लेकिन महंगाई पर कंट्रोल नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ अपना विकास करती है जनता किन परिस्थितियों से गुजर रही है उससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो घरों से बाहर नहीं निकलते हैं, तो उनका ध्यान विकास कार्यों की तरफ भी नहीं जाता. ( Priyanka Gandhi attacks on BJP) (Himachal Pradesh poll result)

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश फौजियों की भूमि है, ऐसे में यहां का हर युवा आने वाले नेताओं से सवाल करेगा कि हिमाचल प्रदेश में विकास क्यों नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में बदलाव का समय है चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में प्रदेश की जनता कांग्रेस को चुनें. ताकि हिमाचल प्रदेश में विकास हो सके. इस रैली में छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे. ( Priyanka Gandhi on OPS in Himachal) (Himachal Pradesh Election date)

ये भी पढ़ें: 'भाजपा नहीं बदल सकती हिमाचल की परंपरा, जनता खुद CM को कहेगी जयराम जी की'

Last Updated : Nov 4, 2022, 5:39 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.