ETV Bharat / state

हिमाचल प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी कांग्रेस: विप्लव ठाकुर

author img

By

Published : Dec 12, 2022, 8:20 PM IST

पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर
पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर भी रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहली बार निचले क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनाया है जो कि काफी गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है उस पर कांग्रेस पूरी तरह खरी उतरेगी. (Congress leader Viplove Thakur)

वीडियो

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश को नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मिल गए हैं. वहीं, पहली बार हिमाचल को डिप्टी सीएम भी मिला है. नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस आलाकमान भी पहुंचा. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे भी पहुंचे थे. वहीं शपथ समारोह में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विप्लव ठाकुर और नेता बृज बिहारी लाल बुटेल भी पहुंचे थे. (Viplove Thakur on hp Government)

समारोह से जब वो वापस लौटे तो उनके चहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिली. कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पहली बार निचले क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनाया है जो कि काफी गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि अब कैबिनेट विस्तार भी जल्द होगा और कांगड़ा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. (Viplove Thakur on hp Government)

उन्होंने कहा कि सरकार एक जुट होकर चलेगी. प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से उम्मीद है और कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर बेहतर उतरेगी. वहीं, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि शपथ समारोह में शिरकत की. सुखविंदर सिंह मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री बने हैं. इसके अलावा 3 से 4 दिन में कैबिनेट विस्तार होगा. वहीं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैबिनेट का चयन करेंगे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू और अग्निहोत्री

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.